जौनपुर

हेलो…पिंकी अब नहीं रही, भाई का आया फोन और रो पड़ा पूरा देश

हेलो ताऊ… दीदी अब नहीं रही…फोन के उस पार जैसे ही पिंकी माली के भाई की आवाज टूटी, शब्द भी जवाब दे गए। बारामती विमान हादसे की खबर परिवार तक इसी एक वाक्य में पहुंची और उसी पल जौनपुर के भैंसा गांव में सन्नाटा पसर गया।
2 min read
Jan 29, 2026
Plane crash in baramati, pinky mali, ajit pawar plane crash, plane crash news, jaunpur news, breaking news in hindi, breaking hindi news, hindi news headlines, hindi news live, latest news in hindi, today news in hindi, Varanasi News in Hindi, Latest Varanasi News in Hindi, Varanasi Hindi Samachar, बारामती में विमान दुर्घटना, पिंकी माली, अजित पवार विमान दुर्घटना, विमान दुर्घटना समाचार, जौनपुर समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग हिंदी समाचार, हिंदी समाचार सुर्खियाँ, हिंदी समाचार लाइव, हिंदी में नवीनतम समाचार
पिंकी माली अपने पति के साथ(

हाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों में चंदवक क्षेत्र के भैंसा गांव की पिंकी माली (29) भी शामिल हैं। वह विमान में फ्लाइट अटेंडेंट थीं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पिंकी के छोटे भाई करन ने फोन कर बताया कि दीदी अब नहीं रहीं। इसके बाद परिवार को पूरे हादसे की जानकारी मिली।

मुंबई में पति के साथ रहती थीं पिंकी

पिंकी के ताऊ चंद्रभूषण माली ने बताया कि पिंकी अपने पति के साथ मुंबई के वर्ली, सेंचुरी क्वार्टर इलाके में रहती थीं। उनके पति पुणे की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं।

चंद्रभूषण गांव में रहकर माली का काम करते हैं। उन्होंगे आंसू पोछते हुए बताया कि कि पिंकी बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी। करीब ढाई महीने पहले ही वह गांव घूमने आई थीं।

परिवार में सभी मुंबई में रहते हैं

पिंकी की बड़ी बहन प्रीति माली मुंबई के एक नामचीन अस्पताल में नर्स हैं, जबकि छोटा भाई करन पढ़ाई कर रहा है। पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है।


घरवाले पिंकी को प्यार से "दीपा" कहकर बुलाते थे। पिंकी के पिता शिवकुमार माली बचपन से मुंबई में रह रहे हैं। वे वहां राजनीति में सक्रिय हैं और आजीविका के लिए टैक्सी चलाते हैं।

तीन महीने पहले हुई थी मुलाकात

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने बताया कि तीन महीने पहले ही मुंबई में उनकी पिंकी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि पिंकी जौनपुर से जुड़े लोगों से मिलकर बेहद खुश रहती थीं और उनसे आत्मीय संबंध थे।

दादा के निधन से टल गई थी शादी

पिंकी के दादा बाबूराम मुंबई की एक मिल में काम करते थे। अप्रैल 2021 में बीमारी के चलते 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। इसी कारण पिंकी की शादी टाल दी गई थी। बाद में नवंबर 2021 में मुंबई में ही उनकी शादी बस्ती के सोविकर सैनी से हुई थी।

Updated on:
29 Jan 2026 09:40 am
Published on:
29 Jan 2026 09:40 am