जौनपुर

बेटियों का ‘डबल धमाका’, एक ही घर की ननद-भाभी ने पास की PCS परीक्षा, अब संभालेंगी बड़ी कमान

Jaunpur Nanad Bhabhi UPPSC Success : जौनपुर के सुजानगंज की ननद-भाभी ने एक साथ पास की PCS परीक्षा। आकृति शुक्ला बनीं DSP और श्रेया शर्मा टैक्स ऑफिसर। यूपीपीएससी 2024 में नेहा पांचाल ने किया टॉप।

2 min read
आकृति और श्रेया शर्मा बनीं PCS अधिकारी, PC- X

जौनपुर : कहते हैं कि जिस घर की नींव में ही अनुशासन और शिक्षा हो, वहां सफलता का आना निश्चित है। जौनपुर जिले के बर्जी कला गांव के अखिलेश कुमार शुक्ल के परिवार ने इस बात को सच साबित कर दिया है। इस परिवार में खुशियों का 'डबल डोज' तब आया, जब यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नतीजों में घर की बेटी और बहू दोनों ने एक साथ अफसर बनकर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें

मामी के प्यार में पागल भांजा! मामा को पिलाई बीयर… फिर किया ऐसा कांड चकरा गई पुलिस

ननद बनीं DSP, तो भाभी संभालेंगी टैक्स विभाग

इस सफलता की सबसे खास बात ननद-भाभी की जोड़ी है, जिन्होंने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अखिलेश कुमार शुक्ल की बेटी आकृति ने अपने शानदार प्रदर्शन से डिप्टी एसपी (DSP) का पद हासिल किया है। अब वे पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं देंगी।

अमित शुक्ला की पत्नी और आकृति की भाभी श्रेया शर्मा ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रेया पहले बेंगलुरु के PAG ऑफिस में ऑडिटर थीं, लेकिन अब वे कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

रगों में दौड़ती है 'ऑफिसर' वाली विरासत

यह सफलता महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि इस परिवार की गौरवशाली विरासत का अगला अध्याय है। अखिलेश कुमार शुक्ल का परिवार पहले से ही सरकारी सेवाओं का स्तंभ रहा है। खुद अखिलेश कुमार शुक्ल सीडीएस पेंशन (प्रयागराज) से सीनियर ऑडिटर पद से रिटायर हुए हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्य शेषधर शुक्ला अपर श्रमायुक्त और के.के. शुक्ला एआईटी पंजीयन विभाग जैसे ऊंचे पदों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

एक साथ दो-दो खुशियां मिलने से बर्जी कला गांव में जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि ननद-भाभी की यह जोड़ी महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल है। नई पीढ़ी की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि अगर परिवार का साथ हो, तो बेटियां और बहुएं आसमान छू सकती हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार की आधी रात को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इस बार के नतीजों ने 'महिला सशक्तिकरण' की नई इबारत लिखी है, जहां मेरिट लिस्ट के शीर्ष 7 स्थानों में से 6 पर बेटियों ने कब्जा किया है। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर रहीं। उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला।

Published on:
30 Mar 2026 09:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर