जौनपुर

जौनपुर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, कई बच्‍चे घायल, सड़क पर मची चीख-पुकार

School van accident in jaunpur: जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक बस और स्कूल वैन की टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण टक्कर में आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं..
2 min read
• •
Aug 20, 2026
Kedar Kashyap news
वन मंत्री के काफिले की फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त (photo Patrika)

Accident In Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक बस और स्कूल वैन की टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण टक्कर में आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और बच्चे सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने हालात को संभाला और बच्चों को अस्पताल पहुंचाय है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

क्या है घटना

जानकारी के मुताबिक, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर बाजार स्थित सरायबिका-कुंवरपुर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि डीआरएम इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन एक बस से टकरा गई। इस दौरान वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। टक्कर के बाद बच्चे सड़क पर खून से लथपथ होकर छटपटा रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन सुजानगंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वैन सड़क पर पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इस हादसे में आदित्य यादव, सिद्धार्थ यादव, प्रभास यादव, अनिरुद्ध यादव, आर्यन यादव, आकाश तिवारी और शिवम तिवारी घायल हुए हैं। वहीं, स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल हुए तीन बच्चों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

क्या बोली पुलिस

दुर्घटना की सूचना होने के बाद मौके पर ग्रामीण और बच्चों के परिजन भी पहुंचे। इस दौरान परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने के बाद थाना अध्यक्ष गजानन चौबे अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बस ने स्कूली वैन में टक्कर मार दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल को भेजा गया और घायल हुए बच्चों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल, बस और स्कूल वैन को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, इस दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बच्चों के इलाज को लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

Updated on:
20 Aug 2026 12:10 pm
Published on:
20 Aug 2026 12:10 pm
Also Read
View All