यूपी के जौनपुर में ट्रेलर बैक करने के दौरान कुचलकर छह लोगों की मौत, मरने वालों में महिला व बच्ची भी शामिल, जलालपुर में हुआ हादसा।
जौनपुर. यूपी के जौनपुर में एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक ट्रेलर से कुचलकर छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्ची और बूढ़ी औरत भी शामिल है। यह हादसा ट्रेलर बैक करते समय हुआ। घटना के बाद मौके पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था, जिसे देखकर लोग दहल गए। हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और वहां से शवों को उठाया जा रहा है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ भी लग गयी है।
घटना जौनपुर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र की है। यहां जलालपुर चौराहे पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क पर रोजाना की तरह आवाजाही जारी थी। बाइक, साइकिल और पैदल सवार वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर बैक किया जा रहा था। ट्रेलर बैक करते समय उससे साइकिल सवार, बाइक सवार और पैदल कुचल गए। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है। मरने वालों में महिला और बच्ची भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी आगे की ओर जा रहे थे और बैक हो रहे ट्रेलर ने पीछे से उन्हें कुचल दिया, शायद तभी उनहें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
उधर फतेहपुर के खागा कोतवाली के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर भी बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक बस और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत् हो गई, जिसमें बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार सभी 48 यात्री बाल-बाल गच गए। हादसा बस का टायर फटने से हुआ बताया गया। बस कानपुर से वाराणसी जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक बस का अगला पहिया फट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन पर इलाहाबाद से आ रहे कंअेलर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर घंटों आवामगन बाधित हो गई।
By Javed Ahmad
इसे भी पढ़ें
जौनपुर पहुंचे भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, हुआ ऐसा स्वागत