जौनपुर

UP Panchayat Chunav Result: दीक्षा सिंह के ग्लैमर को जनता ने नकारा, यह रही हार की वजह

UP Panchayat Chunav Result 2021 Jaunpur Diksha Singh loses. जौनपुर में फेमिना मिस इंडिया रनरअप, मॉडल व अभिनेत्री दीक्षा सिंह को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
May 04, 2021
Diksha Singh

जौनपुर. UP Panchayat Chunav Result 2021 Jaunpur Diksha Singh loses. जौनपुर में फेमिना मिस इंडिया रनरअप, मॉडल व अभिनेत्री दीक्षा सिंह (Diksha Singh) को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह केवल दो हजार मतों के साथ पांचवे स्थान पर रहीं। दीक्षा बक्शा के वार्ड 26 से मैदान में उतरी थीं। यहां 7000 से ज्यादा मतों के साथ नगीना सिंह को जीत मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर संजू यादव रहें, जिन्हें करीब 5000 वोट मिले हैं। एक मॉडल व अभिनेत्री होते हुए पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला करने वाली दीक्षा सिंह काफी सुर्खियों में रही।

दीक्षा सिंह के चुनाव में कूदने के बाद क्षेत्र में ग्लैमर का तड़का ज़रूर लगा। वो प्रचार में निकलतीं तो उन्हें देखने के लिए भी लोग उमड़ पड़ते। एकबार तो ऐसा लगा कि दीक्षा सिंह चुनाव जीत जाएंगी। वोटिंग के दिन भी दीक्षा के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला, लेकिन जब नतीजे आए तो सबके होश उड़ गए।

वोटरों ने दीक्षा पर नहीं जताया विश्वास-
बक्शा ब्लॉक के वोटर ने ग्लैमर को नकारते हुए नगीना सिंह को जिता दिया। दरअसल नगीना सिंह के जेठ राजनारायण सिंह भाजपा के कद्दावर नेता थे। क्षेत्र में उनकी खासी पकड़ थी। हालांकि एक साल पहले उनकी हत्या कर दी गई थी। जनता को पता था कि राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली नगीना सिंह क्षेत्र में काम करेंगी। वहीं, दिक्षा सिंह का परिवार राजनीतिक नहीं था। वो बरसों से गांव से दूर रहीं। लोगों को इस बात का डर भी था कि जीतने के बाद दीक्षा सिंह बॉलीवुड की दुनिया में लौट न जाएं।

Published on:
04 May 2021 08:15 pm
Also Read
View All