30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav Result 2021: जीतने के बाद भी सपा प्रत्याशी को नहीं दिया प्रमाण पत्र, भाजपा पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

UP Panchayat Chunav Result 2021. सपा समर्थित राम सजीवन यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार के दबाव में उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 May 2021, 7:14 PM IST

Ramsajivan

Ramsajivan

हमीरपुर. UP Panchayat Chunav Result 2021. हमीरपुर के गोहाण्ड ब्लॉक के रिहुटा सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशी- समाजवादी पार्टी के समर्थित रामसजीवन यादव और भाजपा समर्थित प्रमोद कुमार सिंह तोमर- चुनाव लड़ रहे हैं। काउंटिंग सोमवार शाम तक पूरी हो गई थी। नतीजों में रामसजीवन यादव को 471 वोटों से जीत मिली थी। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद तोमर को गड़बड़ी की शंका हुई। इसको देखते हुए प्रमोद तोमर ने दुबारा काउंटिंग करने की मांग की और कल से लेकर अभी तक रिकॉउंटिंग शुरू भी नही हुई हैं। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक रिकॉउंटिंग नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- UP Panchayat Election Results 2021: आजमगढ़ में सपा ने बारी बाजी, बसपा दूसरे पर, भाजपा रह गई पीछे

राम सजीवन यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार के दबाव में उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। मतगणना स्थल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद करवा दिये गए हैं। मेरे साथ साजिश रची जा रही हैं। साथ ही बताया कि उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। पूरा मामला बिगड़ता नजर आ रहा है, ऐसा लगता हैं कि दोनों में कभी भी नोकझोंक हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- UP Panchayat Election Results बस्ती जिला पंचायत सदस्य चुनाव में निर्दलीय आगे, भाजपा-सपा में टक्कर

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश