30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur Jila Panchayat Result: सीएम योगी के गृह जनपद में भाजपा-सपा को बराबर सीटें

Gorakhpur Jila Panchayat Result BJP SP get equals seats. गोरखपुर में हुए जिला पंचायत सदस्य चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को बराबरी की टक्कर दी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 May 2021, 7:47 PM IST

UP panchayat Chunav Result

UP panchayat Chunav Result

गोरखपुर. Gorakhpur Jila Panchayat Result. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गृह जनपद गोरखपुर में हुए जिला पंचायत सदस्य चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को बराबरी की टक्कर दी है। गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य के 68 वार्डों पर हुए चुनाव के नतीजे/रुझान सामने आए हैं। इसमें भाजपा व समाजवादी पार्टी को 20-20 सीटों पर जीत दर्ज हुई है। बहुजन समाज पार्टी को 2, आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। अन्य के खाते में 25 सीटें आई है।

ये भी पढ़ें- UP Panchayat Chunav Result 2021: जीतने के बाद भी सपा प्रत्याशी को नहीं दिया प्रमाण पत्र, भाजपा पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

कुल वार्ड- 68

बीजेपी- 20
समाजवादी पार्टी- 20
बहुजन समाज पार्टी- 02
कांग्रेस- 0
आम आदमी पार्टी- 01
अन्य- 25

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में भाजपा जीती 12 सीटें, बसपा तीन, सपा एक

सासंद रवि किशन ने की अपील-
गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन को सहयोग देने के लिए भी सभी प्रत्याशियों के प्रति आभार भी ज्ञापित किया। सांसद ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की खुशी मनानी चाहिए लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी अब काफी बढ़ गई है। सभी विजयी प्रत्याशियों को गांव, क्षेत्र व जिले के विकास का संकल्प लेना होगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश