30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi Adityanath को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- चार दिन बचे हैं जो करना है कर लो

यूपी पुलिस के डायल 112 के वाट्सएप पर अज्ञात नंबर से भेजे गये मैसेज में उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath को जान से मारने की धमकी दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 May 2021, 12:37 PM IST

CM Yogi Adityanath

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि डायल 112 के वाट्सएप नंबर पर धमकी देने वाले अज्ञात शख्स को पुलिस तलाश रही है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। डायल 112 के वाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से भेजे गये मैसेज में यह धमकी मिली है। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। इससे पहले भी बीते वर्ष मई, सितंबर और दिसंबर में मुख्यमंत्री को ऐसी ही कई धमकियां मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस (UP Police) के आपातकाल सेवा डायल 112 वाट्सएप नंबर पर 29 अप्रैल को देर शाम को किसी अज्ञात नंबर से एसएमएस आया, जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के पास चार दिन बचे हैं, इसलिए इन चार दिनों में मेरा जो करना है कर लो, 5वें दिन वह सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा फैसला, गंभीर कोरोना मरीजों को मुफ्त मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

मैसेज भेजने वाले तो तलाश रही एसटीएफ
सीएम योगी (CM Yogi) को धमकी का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। डायल 112 के ऑपरेशन कमांडर कंट्रोल रूम अंजुल कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मैसेज भेजने वाले अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि डायल 112 के वाट्सएप नंबर पर धमकी देने वाले अज्ञात शख्स को पुलिस तलाश रही है। इस काम में स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : Oxygen कमी की झूठी जानकारी देने वाले अस्पतालों पर लगेगा रासुका, सीएम योगी सख्त