पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन (Oxygen) पर हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन, सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन कुछ निजी अस्पताल आक्सीजन की कमी का झूठ फैलाकर दिक्कतों को और बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ऑक्सीजन पर अफवाह फैलाने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल यह जानकार दी। हाल ही में योगी सरकार ने रेमडेसिविर सहित जीवन रक्षक दवाओं की कलाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिये थे, जिसके बाद से अब तक दर्जनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।