पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Oxygen Express reaches Lucknow. ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सोमवार को बोकारो से ऑक्सीजन (Oxygen) की दूसरी खेप लेकर ट्रेन लखनऊ पहुंची। ट्रेन चार ऑक्सीजन टैंकर लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची पहुंची, जिन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, हर एक टैंकर में 15 हजार लीटर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भरा है। पहली खेप में तीन टैंकर आये थे। दूसरी खेप के बाद उम्मीद है कि राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत दूर होगी। दरअसल, अभी भी कई अस्पतालों से लगातार ऑक्सीजन के कमी की खबरें आ रही हैं।