
Extortion for love marriage- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपनी ही बेटी के सुखी वैवाहिक जीवन का दुश्मन बन बैठा है। बेटी द्वारा अपनी मर्जी से प्रेम विवाह (Love Marriage) करने से नाराज पिता ने अपने ही दामाद से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांग ली। जब पैसे नहीं मिले, तो उसने नवदंपती को जान से मारने की धमकी दी और समधी (ससुर) खार सरेबाजार ससुराल वालों और सरपंच के साथ कोतवाली पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम रंगपुरा की 19 वर्षीय कमेरी बबेरिया ने 4 फरवरी 2026 को ग्राम मिंडल के रहने वाले शरद भूरिया के साथ झाबुआ कोर्ट में स्टाम्प के जरिए शादी की थी। शादी के बाद से ही कमेरी अपने पति के साथ ग्राम मिंडल में रह रही थी। लेकिन कमेरी के पिता वेस्ता बबेरिया को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में गत 8 जून की दोपहर करीब 12:30 बजे वेस्ता अपनी बेटी के ससुराल (ग्राम मिडल) जा पहुंचा। वहां उसने अपनी बेटी और दामाद शरद को डराया धमकाया और 25 लाख रुपए की रकम नहीं दी तो वह दोनों को जान मांग की। धमकी दी कि यदि उसे यह से खत्म कर देगा।
इस विवाद को सुलझाने के लिए बेटी के ससुराल वालों (पति शरद्, सास संता बाई और ससुर नेवला) ने 'भील पंचायत' के माध्यम से समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी का खर्च देने की पेशकश की। लेकिन वेस्ता इस समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब 10 जून को फरियादी का ससुर नेवला किसी काम से झाबुआ बाजार गया हुआ था। वहां आरोपी वेस्ता ने उन्हें बीच बाजार में रोककर फिर से 25 लाख रुपए की मांग की और उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे ससुर की पीठ पर चोटें आई।
लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और हमले के बाद पूरा परिवार बुरी तरह दहशत में आ गया। आखिरकार शुक्रवार को फरियादी कमेरी ने अपने पति शरद, ससुर नेवला और गांव के सरपंच प्रेरित परमार के साथ कोतवाली झाबुआ पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी वेस्ता बबेरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5) [रंगदारी/जबरन वसूली], 115 (2) [स्वेच्छा से चोट पहुंचाना], 296 (ए) [अश्लील कृत्य या शब्द] के तहत मामला में किया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
नवदंपती और उनके ससुराल वालों को पुलिस की तरफ से पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिले में किसी को भी कानून हाथ में लेने या वहशत फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।- देवेंद्र पाटीदार, एसपी, झाबुआ