महाशिवरात्रि ( Mahashivratri 2020 ) को लेकर चल रहे यज्ञ के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला ( Sweat Bee Attack ) कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों से बचने ( Bees Attack ) के लिए लोगों ने यहां वहां भागना शुरू कर दिया।
पिड़ावा ( झालावाड़ )
पिडावा क्षेत्र के सरोनिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक मामला सामने आया। यहां महाशिवरात्रि ( Mahashivratri 2020 ) को लेकर चल रहे यज्ञ के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला ( Sweat Bee Attack ) कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों से बचने ( Bees Attack ) के लिए लोगों ने यहां वहां भागना शुरू कर दिया। लेकिन फिर भी इस बीच 9 जने घायल हो गए।
इस तरह हुई घटना ( Jhalawar News )
जानकारी के मुताबिक सरोनिया गांव के शिव मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर यज्ञ किया जा रहा था। उसी दौरान मंदिर के पास पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार मासूम बच्चियों व एक महिला सहित कुल 9 जने घायल हो गए। घायलों में यज्ञ करवाने वाले पंडित भी शामिल हैं।
एंबुलेंस की मदद से पिड़ावा चिकित्सालय भेजा ( Bees Attack on People )
मधुमक्खियों के हमले से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पिड़ावा चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी 9 जनों का उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें...