झालावाड़

BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियारों से हमला कर उतारा मौत के घाट, शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Rajasthan Crime News: परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल झालावाड़ के श्री राजेंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2025, 11:17 AM IST
Feature image
बीजेपी नेता, घटनास्थल जहां हत्या हुई, मोर्चरी के बाहर पुलिस तैनात - फोटो पत्रिका

Jhalawar Bjp Leader Brutal Murder: राजस्थान के झालावाड़ जिले से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह हमला मंडावर गांव में उस समय हुआ, जब मेवाड़ा खेत से अपने घर लौट रहे थे।

हालात काबू में रहें, इसलिए पुलिस फोर्स तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे के आसपास मेवाड़ा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल झालावाड़ के श्री राजेंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मानी जा रही है पुरानी रंजिश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने एहतियातन अस्पताल परिसर में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और इलाके में नाकाबंदी भी की गई है।

बता दें कि सुरेंद्र मेवाड़ा का नाम पूर्व में चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में भी आ चुका है। इस मामले में उन्हें ट्रायल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी, जिससे इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

Updated on:
2 Jun 2025, 11:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन