झालावाड़

Royal Wedding: सरपंच की बेटी की शाही शादी, हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Bride Farewell From Helicopter: दुल्हन को पारंपरिक डोली के स्थान पर हेलीकॉप्टर से विदा किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिश्रोली निवासी निवर्तमान सरपंच जगमाल सिंह चौहान ने अपनी पुत्री मुस्कान चौहान की शादी शाही अंदाज में संपन्न करवाई।

less than 1 minute read
मिश्रोली दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करते परिजन (फोटो: पत्रिका)

Jhalawar News: झालावाड़ जिले के मिश्रोली कस्बे में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पारंपरिक डोली की जगह दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। ये खास नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और शादी की यह विदाई अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: BJP- MLA के बिगड़े बोल से सियासत गरम… छोरा-छोरी बयान से उठा राजनीतिक तूफान

शाही अंदाज में हुई शादी

मिश्रोली निवासी निवर्तमान सरपंच जगमाल सिंह चौहान ने अपनी पुत्री मुस्कान चौहान की शादी पूरे शाही अंदाज में संपन्न करवाई। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में निभाई गईं। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी का आयोजन हुआ।

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद सबसे खास पल आया विदाई का। जहां आमतौर पर दुल्हन की विदाई डोली या कार से होती है, वहीं यहां कुछ अलग देखने को मिला।

हेलीकॉप्टर से हुई विदाई

विदाई के समय दुल्हन मुस्कान को हेलीकॉप्टर में बैठाया गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, वहां मौजूद लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर चौंक गए। दुल्हन को डग के रतनपुरा गांव के लिए रवाना किया गया।

हेलीकॉप्टर से विदाई का नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच गए। कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते नजर आए। बच्चों और युवाओं में इसको लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।

गांव में बना चर्चा का विषय

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन की विदाई इस तरह से होते देखी है। ये शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी हेलीकॉप्टर से विदाई के वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, भजन संध्या में भाग लेकर लौट रहे थे घर

Updated on:
17 Feb 2026 09:28 am
Published on:
17 Feb 2026 09:27 am
Also Read
View All

अगली खबर