झालावाड़

निकले थे लग्न लेकर, रास्ते में हो गया हादसा

झालावाड़-बारां मेगा हाइवे सुमर बायपास पर मंगलवार शाम 4 बजे करीब अचानक गाय सामने आने से कार असंतुलित होकर पलट गई।

less than 1 minute read
Apr 27, 2023
photo_6219843326375474861_y.jpg

खानपुर पत्रिका . झालावाड़-बारां मेगा हाइवे सुमर बायपास पर मंगलवार शाम 4 बजे करीब अचानक गाय सामने आने से कार असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार पांच जने घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से खानपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सीआई हरिसिंह मीणा ने बताया की कार में सवार लोग लग्न लेकर बारां से झालावाड़ जा रहे थे।

पर्चा बयान में घायल नंदकिशोर सुमन ने बताया कि गाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार राकेश, मोहनी बाई, रणवीर, मोहनी बाई को चोटे आई। मोहनी बाई के गंभीर चोट लगने से झालावाड़ रैफर कर दिया।

Updated on:
27 Apr 2023 01:31 pm
Published on:
27 Apr 2023 01:10 pm