8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur में मानसरोवर इलाके की एक पॉश कालोनी का फुटेज होश उड़ा देगा, दो औरतें फुटेज में कैद हुई.. लोग बोले शर्म आनी चाहिए.. औरत होकर ऐसा काम

25 अप्रेल को सवेरे दस बजे जब शोरुम आए तो पता चला कि ताले टूटे हुए हैं। अन्दर जाकर देखा तो पता चला कि काफी सामान बिखरा हुआ है और काफी सामान स्टॉक में से चोरी हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 26 Apr 2023, 1:50 PM IST

cctv_footage_photo_2023-04-26_10-51-47.jpg

demo image

जयपुर
जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में चोरी की वारदात हुई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे मंे पकड ली गई। सीसीटीवी जब दुकान मालिक और पुलिस ने देखा तो दोनो ही हैरान हो गए। पता चला कि दो से तीन औरतें करीब तीन लाख रुपए का माल चोरी कर ले गई। बाद में पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और अब जांच शुरू कर दी गई है।


एक साथ दो दुकानों में चोरी की गई है और दोनो से लाखों रुपयों का माल दोनो औरतें ले गई है। दुकानदारों का कहना है कि कहने को तो मानसरोवर पॉश कॉलोनी है लेकिन आसपास खाली जगहों पर खानाबदोष लोग रह रहे हैं और मौका पाकर वही लोग हाथ साफ कर जाते हैं।


इस पूरी घटना के बारे में धर्म नगर, ग्राम बदरवास निवासी विवेक गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि विवेक गुप्ता का बाथ शोरुम है। जहां पर लग्जरी बाथ फिटिंग मिलती है। शोरूम के नजदीक ही गोदाम भी है। 25 अप्रेल को सवेरे दस बजे जब शोरुम आए तो पता चला कि ताले टूटे हुए हैं। अन्दर जाकर देखा तो पता चला कि काफी सामान बिखरा हुआ है और काफी सामान स्टॉक में से चोरी हो गया है।

जिस पर पड़ौसी के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला की दो महिलाएं पहले मेरे पड़ौसी के शोरूम का ताला तोड़कर अन्दर घुसी परंतु वहां कुछ नहीं मिला तो वह मेरे शोरूम का ताला तोड़कर अन्दर घुस गई और मेरा सामान 8 डायवेटर , 3 वायर बंडल, एसी की कॉपर वायर जिनकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए है चोरी हो गया। मानसरोवर थाना पुलिस ने बतााया कि नारायण विहार इलाके में कई कच्छी अवैध बस्तियां हैं जिस में इस तरह की महिलाएं चोरी की वारदात किया करती हैं।

समय समय पर उन्हे सर्च भी किया जाता हैं। विवेक गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आगे का अनुसंधान किया जा रहा हैं। जल्द से जल्द महिलाओं को पकड़ कर चोरी गया माल बरामद करने का प्रयास पुलिस कर रही हैं।