झालावाड़

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी दुर्गेश की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

सुनेल क्षेत्र के हनोतिया रायमल गांव में बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विघालय में शनिवार सुबह हुए दुर्गेश मेघवाल के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने रविवार पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 1:20 PM IST
Durgesh was killed due to love affair in jhalawar

झालावाड़। सुनेल क्षेत्र के हनोतिया रायमल गांव में बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विघालय में शनिवार सुबह हुए दुर्गेश मेघवाल के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने रविवार पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सीआई रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश करते हुए हनोतिया रायमल गांव निवासी अर्जुन लुहार, बलवन्त सिंह राजपूत, दुर्गेश सिंह राजपूत और प्रेमसिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया है। इसके बाद रविवार सुबह दुर्गेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम कक्ष से शव ले लिया और बाद में दाह संस्कार कर दिया।

शराब पिलाकर मारा
हत्या के आरोपी अर्जुन लुहार की पत्नी से दुर्गेश मेघवाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे नाराज होकर आरोपी अर्जुन लुहार ने प्लानिंग कर दोस्तों बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रेमसिंह के साथ मिलकर गांव के ही स्कूल के पुराने भवन में मृतक दुर्गेश मेघवाल को ले जाकर शराब पिलाकर चारों ने मिलकर ईट, पत्थरों से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस टीम में ये शामिल
पुलिस टीम में हैड कानिस्टेबल हरिसिंह, जयदीप सिंह, प्रकाशचंद, सत्यनारायण मालव, पवन कुमार, तेजेन्द्र सिंह, रामेश्वर, प्रमोद, मुकेश कुमार, पिन्टुसिंह, देवेंद्र कुमार, धर्मचंद, जगदीश, हरिराम, अमित, मनोजकुमार और मेहरबान शामिल रहे।

Published on: