8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप के बाथरूम की खिड़की से वीडियो बना रहा था कर्मचारी, गिरफ्तार

बजाज नगर थाना अंतर्गत एचपी के एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Mar 2023, 2:04 PM IST

petrol pump employee making video from bathroom window in jaipur

जयपुर। बजाज नगर थाना अंतर्गत एचपी के एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हरियाणा निवासी एक महिला ने बजाज नगर थाने में पेट्रोल पंप कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बालिका की मां ने बताया कि वे हरियाणा से जयपुर अपने भाई के घर आ रहे थे।

देर रात होने पर टोंक रोड पर कीर्ति नगर के पास मिठाई की एक दुकान पर रुक गए। 12 वर्षीय बेटी को लघुशंका लगने पर नजदीक पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचे। वहां खड़े कर्मचारी ने बाथरूम का रास्ता बताया। बेटी बाथरूम में चली गई। बेटी ने देखा कि बाथरूम की खिड़की का कुछ हिस्सा कटा था और एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था। चिल्लाई तो पता चला कि जिस कर्मचारी ने बाथरूम का रास्ता बताया।

यह भी पढ़ें : आठ साल बाद होली से पहले हुआ बिछड़े भाइयों का मिलन, खुशी से झूम उठे परिजन

वही बाथरूम के पीछे जाकर वीडियो बना रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि बाथरूम की खिड़की को इस तरह से काटा गया है कि उसमें से मोबाइल अंदर रखकर वीडियो बनाई जा सके। पेट्रोल पंप मालिक व अन्य कर्मचारियों पर भी आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची बजाज नगर थाना पुलिस कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, बालिका की मां ने कहा कि बाथरूम में जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया, वह मोबाइल कर्मचारी के पास नहीं था।

कर्मचारी ने पुलिस को दूसरा मोबाइल दिया था। थाने के ड्यूटी ऑफिसर प्रकाश ने बताया कि गंगापुर सिटी निवासी विष्णु कुमार वैष्णव को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

आरोप कई वीडियो बनाए
बालिका की मां ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के बाथरूम में जाने वाली कई महिलाओं के भी अश्लील वीडियो बनाए गए हैं। निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।