8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ साल बाद होली से पहले हुआ बिछड़े भाइयों का मिलन, खुशी से झूम उठे परिजन

अपना घर आश्रम से प्रभुजी सुनील उर्फ सोनू ठाकुर की भावुक विदाई हुई। सुनील को लेने उनके परिजन अपना घर आश्रम आए और उनको साथ लेकर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Mar 2023, 3:53 PM IST

Good News : After Eight Years Two Brothers Met On Holi Festival

भरतपुर।अपना घर आश्रम से गुरुवार को प्रभुजी सुनील उर्फ सोनू ठाकुर की भावुक विदाई हुई। सुनील को लेने उनके परिजन अपना घर आश्रम आए और उनको साथ लेकर गए।

अध्यक्ष बबीता गुलाटी ने बताया कि सुनील के भाई सागर कुमार ने बताया कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस दौरान वह 8 साल पहले वर्ष 2015 में छठ पूजा के समय पटना बिहार घाट से निकल गए। परिजनों ने उनको काफी तलाश किया और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सुनील के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें : पांच साल से भाई को मरा हुआ मान तस्वीर पर बांधती रही राखी, अचानक कुछ ऐसा हुआ बदल गया सब कुछ

सुनील को 11 जनवरी 2023 को विल्लूपुरम तमिलनाडू से अपना घर आश्रम भरतपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले सुभाष शर्मा चंण्डीगढ़ की ओर से मैसेज वायरल किया गया।

इस पर परिजनों ने मैसेज को देखकर सम्पर्क कर सुनील को अपना भाई बताया और सकुशल होने की जानकारी लेकर अपना घर आश्रम भरतपुर आए। सुनील को देख परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। आश्रम ने सुनील के भाई व उनके परिजनों से उचित पहचान पत्र एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त कर बीएम दास रोड पटना 4 बिहार के सुपुर्द किया।