8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों ने अपने ही बड़े भाई की पत्नी की कर दी हत्या, बचाने आए पड़ोसी को भी मार डाला

चालीस साल से अधिक उम्र होने के बाद भी शादी नहीं होने और आटा-साटा की परंपरा के लिए हामी नहीं भरने पर दो युवकों ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Mar 2023, 2:05 PM IST

photo_2023-03-05_13-15-06.jpg

मोदरां(जालोर)। चालीस साल से अधिक उम्र होने के बाद भी शादी नहीं होने और आटा-साटा की परंपरा के लिए हामी नहीं भरने पर दो युवकों ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। बीच-बचाव के लिए आए पड़ोसी की भी आरोपियों ने हत्या कर दी। अपने 12 वर्षीय भतीजे पर भी वार किया। जिसे गंभीर हालत में भीनमाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान भतीजी भागकर पुलिस चौकी पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपियों ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत उनको अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां उनके खतरे के बाहर होते ही हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

पुलिस के अनुसार रतनसिंह की पत्नी इंद्रा कंवर (45) अपनी एक बेटी (18) और बेटे गुमानसिंह (12) के साथ रह रही थी। उसके सगे देवर डूंगरसिंह व पहाड़सिंह की शादी नहीं हो रही थी। वे इंद्रा की बेटी यानि अपनी भतीजी के बदलने आटा-साटा करके स्वयं शादी करने की सोच रहे थे, लेकिन इंद्रा मानी नहीं। रतनसिंह हैदराबाद गया हुआ था। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद डूंगरसिंह व पहाड़सिंह ने इंद्रा कंवर की हत्या कर दी। इंद्रा को बचाने आए इंद्रा कंवर के बेटे गुमानसिंह पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : अंधड़ और बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शोर सुन इंद्रा के घर पहुंचा था हरीसिंह
पड़ोस में रहने वाला हरीसिंह खाना खाने के बाद रात को टहल रहा थे। इंद्रा के घर से शोरगुल सुन वह वहां पहुंचा और डूंगरसिंह व पहाड़सिंह को समझाने का प्रयास किया। आरोपी तैश में आकर दोनों हरीसिंह के पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़े और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।