Rajasthan weather update: अंधड़ और बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan weather update: होली से पहले मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में अंधड़, बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अजमेर, जयपुर, बूंदी, सीकर, बीकानेर, चूरू और नागौर सहित कुछ जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई।
Rajasthan weather update: जयपुर। होली से पहले मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में अंधड़, बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अजमेर, जयपुर, बूंदी, सीकर, बीकानेर, चूरू और नागौर सहित कुछ जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश अजमेर में 5 मिमी दर्ज की गई। जोधपुर, नागौर, कोटा, बाड़मेर में ओले गिरे।
वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में चार जनों की मौत हुई है। वहीं, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आठ मार्च तक बारिश, अंधड़ और ओले गिरने की चेतावनी दी है।
वहीं, दूसरी ओर राज्य में बारिश और ओलावृष्टि के बाद दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी चार-पांच दिन आंशिक बादल छाए रहने और थंडरस्टॉर्म के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है। जयपुर में देर रात अंधड़ के साथ बारिश हुई।
राजस्थान में यहां-यहां हादसे - बारां के निकटवर्ती लिसाडिय़ां गांव के माळ में खेत पर काम कर रहे मजदूरों पर शनिवार दोपहर को बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं, बड़ारा में बिजली गिरने से एक युवक करंट की चपेट में आ गया और कुएं में गिर गया। इससे उसकी की मौत हो गई।
- बूंदी के डाबी के निकट आकाशीय बिजली गिरने से एक कारीगर की मौत हो गई।
- बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी झुलस गए।
- जयपुर जिले के दानपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम पंचायत सेवा के सूरजपुरा गांव में खेत पर आकाशीय बिजली गिरने से छीतर सेपट की मौत हो गई।
जनजीवन पर असर मौसम तंत्र में अचानक हुए बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभार दी है। खड़ी रबी की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
यहां बारिश का अलर्ट 5 मार्चः अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर,टोंक, उदयपुर,बीकानेर, चूरू,श्रीगंगानगर
6 मार्चः बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और कोटा
7 मार्चः अलवर, बारां,जयपुर, झालावाड़,झुंझुनूं,सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक।