मांगलियावास (अजमेर)। थाना क्षेत्र के सराधना तालाब की पाल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पर पेड़-पौधों को पानी पिला रही दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि एक महिला ने हादसे के वक्त किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कार में सवार लोग खाटूश्याम धाम की यात्रा कर गुजरात लौट रहे थे।