झालावाड़

Unique Competition: बोतल में ठूंसकर भरें प्लास्टिक थैलियां, जीते 3100 रुपए नकद, झालावाड़ के खानपुर में अनूठी प्रतियोगिता

Plastic Bag Competition: प्रतियोगिता एक अप्रेल से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को अपनी भरी हुई बोतलें 31 मई को दोपहर दो बजे तक ब्रम्हाणी माता मंदिर परिसर में जमा करानी होगी।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2026, 12:11 PM IST
Plastic Bag Competition
फोटो: AI

Jhalawar News: झालावाड़ के खानपुर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण व ग्राम विकास समिति ने एक अनोखी प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करना है। समिति ने लोगों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर जमा कराएं और प्रतियोगिता में भाग लें।

प्लास्टिक मुक्त खानपुर की पहल

समिति अध्यक्ष बिरधीलाल मेहरा ने बताया कि खानपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। ऐसे में इसे इकट्ठा कर सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना जरूरी है। इसी सोच के साथ समिति ने यह अनूठी पहल शुरू की है, ताकि लोग स्वेच्छा से प्लास्टिक एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं।

कैसे होगी प्रतियोगिता

समिति सचिव ओम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक लीटर की प्लास्टिक की बोतल में सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों को पूरी तरह ठूंस-ठूंस कर भरना होगा। इसके बाद भरी हुई बोतलें समिति को जमा करानी होंगी। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।

प्रतिभागियों को अपनी भरी हुई बोतलें 31 मई को दोपहर 2 बजे तक ब्रम्हाणी माता मंदिर परिसर में जमा करानी होंगी। इसके बाद बोतलों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता में सबसे अधिक बोतलें जमा करने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 रुपए नकद दिए जाएंगे। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए और तृतीय स्थान पाने वाले को 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा सम्मान

समिति के अनुसार प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और क्षेत्र को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

बैठक में बनी कार्ययोजना

समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना भी तैयार की गई। बैठक में उपाध्यक्ष छोटूलाल सुमन, नंद किशोर कुमावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

Updated on:
2 Apr 2026, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट