झालावाड़

Jhalawar: स्कूल में बनाई रील सोशल मीडिया पर हुई वायरल, एक्शन में आया शिक्षा विभाग, प्रिंसिपल को दे दिया ये नोटिस

Education Department Issued Notice: भवानीमंडी के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में फिल्मी गीत पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

less than 1 minute read
AI जनरेटेड फोटो

Notice To Govt School Principle For Reel: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में विद्यालय परिसर में फिल्मी गीत पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस पर शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस के अनुसार मंगलवार को एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विद्यालय में कार्यरत महिला कार्मिकों द्वारा विद्यालय परिसर में फिल्मी गाने पर रील बनाई गई थी। इसके बाद बुधवार को जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा विभाग) द्वारा दूरभाष पर जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें

10th-12th Board Exam: शुरू हुए RBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम, 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

नोटिस में कहा गया कि उक्त कृत्य से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है और यह विभागीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही उल्लेख किया कि संस्था प्रधान होने के बावजूद प्रधानाचार्य की इस प्रकार की गतिविधि पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही उच्च कार्यालय को सूचित किया गया, जो कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वे अपना तथा संबंधित महिला कार्मिकों का स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में प्रस्तुत करें।

निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रधानाचार्य एवं संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मामले के बाद शिक्षा विभाग में अनुशासन और मर्यादा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विद्यालय में फिल्मी गीतों पर रील बनाने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कल्याणमल मेघवाल, सीबीईओ, भवानीमंडी

ये भी पढ़ें

Dausa: अंतिम संस्कार के वक्त अचानक पहुंची 3 थानों की पुलिस, विरोध के बीच चिता से उतरवाया शव; जानें पूरा मामला

Updated on:
12 Feb 2026 11:59 am
Published on:
12 Feb 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर