झालावाड़

Gold-Silver Price Hike: महंगा हुआ सोना-चांदी, अंगूठी-चेन की जगह ऐसे कर रहे निवेश, झालावाड़ सर्राफा बाजार में बढ़ी भीड़

Silver-Gold Biscuit Investment: सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ने के बावजूद शादी सीजन में सर्राफा बाजार में रौनक बनी हुई है। लोग परंपरा निभाने के लिए गहनों की खरीद कर रहे हैं, वहीं कई ग्राहक अब निवेश के रूप में सोना-चांदी के बिस्किट भी खरीदने लगे हैं।

less than 1 minute read
खरीदारी करते लोग (फोटो: पत्रिका)

Sarafa Market Update: सोने-चांदी की कीमतें इन दिनों लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं, इसके बावजूद बेटी की शादी में शगुन के तौर पर सोना देने की परंपरा बरकरार है। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।

कोरोना काल के बाद से लगातार सोने-चांदी के भाव आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। भाव इतने बढ़ते जा रहे हैैं कि आम-आदमी खरीद करने की सोच तक नहीं सकता है। वहीं इन दिनों शादियों के सीजन की शुरूआत के साथ ही नगर के राधेश्याम मंदिर की गली में स्थित सर्राफा बाजार में खरीदारों की चहल-पहल दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें

Bhilwara: चांदी की घंटी में घुलती अफीम; मेवाड़ में स्टेटस सिंबल बनी ‘मौत’ की मनुहार, कर्ज लेकर मना रहे बर्बादी का जश्न

दुकानदार दीपक सोनी व श्याम सोनी ने बताया कि बाजार में मंगलसूत्र, पायल, कंदोरा, टिकला जैसे पारंपरिक आभूषणों की खरीदारी की जा रही है। भले ही दाम बढ़ गए हों, लेकिन लोग बेटी की शादी में शगुन के रूप में सोना देना जरूरी मानते हैं। सर्राफा व्यापारियों रूद्र सोनी ने बताया कि कई ग्राहक जरूरत के अनुसार हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं, साथ ही अपने दामाद को सगाई में सोने की चेन देने में कटौती कर ली है, वह शगुन के तौर पर अंगूठी दे रहे हैं।

निवेश कर रहे

अब केवल गहनों की खरीद ही नहीं कर रहे, बल्कि निवेश के रूप में चांदी 999 और 24 कैरेट सोने के बिस्किट भी खरीद रहे हैं। भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जो लोग प्रॉपर्टी में अपना निवेश करते थे वह लोग अब सोना-चांदी के बिस्किट में भी निवेश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

LPG Stock Shortage: राजस्थान में एलपीजी संकट! 10 बॉटलिंग प्लांट में सिर्फ इतना बचा स्टॉक, 25 दिन बाद की बुकिंग का अंबार

Updated on:
09 Mar 2026 01:35 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर