29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar: ‘एक रात की कीमत बताओ…’, विरोध किया तो विवाहिता का किया बुरा हाल, 10-12 लोग पहुंच गए घर

Married Woman Brutally Assaulted: झालावाड़ में महिला पर लाठियों से हमला, 10-12 लोग घर में घुस गए। विवाहिता का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बेटी ने घायल मां को अस्पताल पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
Jhalawar Crime News

घायल मां के साथ बैठी बेटी की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime: झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के गांव कोटड़ी में मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया । यहां करीब एक दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर विवाहिता के साथ लाठियों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल झालावाड़ में भर्ती कराया गया है ।

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद

अस्पताल में भर्ती विवाहिता और उसकी बेटी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही एक युवक ने उसे फोन किया था । फोन पर युवक ने उसके साथ एक रात बिताने की बात कही और इसके बदले पैसे देने की बात पूछी और अश्लील बातें करने लगा । विवाहिता ने इस बात का विरोध किया और फोन काट दिया तथा दोबारा ऐसा फोन न करने की चेतावनी दी ।

कॉल काटते ही घर भेज दिया साथी

इसके बाद आरोपी युवक ने अपने एक साथी को विवाहिता के घर भेजा । उस व्यक्ति ने महिला से 2000 रुपए लेकर साथ चलने को कहा । इस बात से नाराज होकर विवाहिता सबक सिखाने युवक के घर पहुंची और वहां विवाद हो गया । इसी दौरान मारपीट की घटना भी हुई । यहां से मामला और बढ़ गया ।

इसके करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक 10-12 साथियों के साथ विवाहिता के घर पहुंचा । सभी ने मिलकर घर में घुसकर लाठियों से महिला पर हमला कर दिया । इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

मानसिक रोगी है पिता

घटना के बाद महिला की बेटी ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया । बेटी ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और घर में वह और उसकी मां अकेली रहती हैं । आरोपी उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था ।

अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर पिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है । पूरे मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी ।