झालावाड़

Jhalawar Accident: भीषण सड़क हादसे में बहन के सामने भाई की दर्दनाक मौत, बेटे का इलाज करवाने जा रही थी अस्पताल

Bike-Car Collision: अकलेरा से करीब 8 किलोमीटर दूर कटफला के पास झालावाड़ की ओर से आ रही बाइक और अकलेरा की ओर से जा रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2026, 2:52 PM IST
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

National Highway-52 Accident: नेशनल हाईवे-52 पर गुरुवार को गांव कटफला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने घायलों को संभालने में मदद की।

बाइक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर

पुलिस के अनुसार अकलेरा से करीब 8KM दूर कटफला के पास झालावाड़ की ओर से आ रही बाइक और अकलेरा की ओर से जा रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में बाइक चालक अमन जाट (22) निवासी हीरियाखेड़ी थाना सुकेत की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन रेखा बाई (25) और तीन वर्षीय भांजा इशू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। बताया गया कि अमन अपनी बहन के बच्चे का इलाज कराने हरियाखेड़ी से अकलेरा आ रहा था।

कार सवार भी हुए घायल

कार में सवार रामनारायण राठौर (56), संजय राठौर (36) और उर्मिला राठौर (55) घायल हो गए, जबकि रिंकू राठौर को चोट नहीं आई। उर्मिला राठौर लकवा रोग के उपचार के लिए कोटा जा रही थीं। सभी घायलों को सीएचसी अकलेरा लाया गया।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी धर्माराम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को एसआरजी अस्पताल झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
26 Feb 2026, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट