झालावाड़

Rajasthan News : कालबेलिया समाज में पहली बार हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई, देखने उमड़ी भीड़

Rajasthan Unique Wedding : खानपुर उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। घुमंतु कालबेलिया समाज में पहली बार दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई।

2 min read
दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर पहुंचा दुल्हा। फोटो पत्रिका

झालावाड़। खानपुर उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। घुमंतु कालबेलिया समाज में पहली बार दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। इस नजारे को देखने के लिए नगर के समीप बनाए गए हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि इस विशेष व्यवस्था पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च आया।

जानकारी के अनुसार उपखंड के नयागांव (कालबेलिया टापरिया) निवासी रोहित जोगी पुत्र सिंधीनाथ जोगी गुरुवार को बारात लेकर रायपुर तहसील के सोयली गांव पहुंचे थे। यहां गुरुवार देर रात रोहित का विवाह संस्कार सोयली निवासी रामुनाथ की पुत्री आरती के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सोयली गांव में पहुंचे हेलीकॉप्टर से दूल्हा रोहित अपनी नवविवाहिता पत्नी आरती के साथ खानपुर के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेकर गांव पहुंचा राजस्थानी दुल्हा, आसमान से बरसाए फूल, लोगों को भीड़ हुई जमा

हेलीकॉप्टर में दूल्हे के पिता छीतरलाल उर्फ सिंधीनाथ जोगी, माता रामपती बाई और बड़े भाई विजय कुमार जोगी भी सवार थे। सोयली निवासी भैरूलाल गुर्जर और सरपंच बद्री गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में यह पहली शादी है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया है। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हेलीकॉप्टर खानपुर के समीप डुंडी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया और फूल बरसाकर खुशियां मनाईं। इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर देखने और इस ऐतिहासिक विदाई के साक्षी बनने पहुंचे।

आगे बढ़ रहा है समाज

दूल्हे के बड़े भाई और कालबेलिया समाज के जिलाध्यक्ष विजय कुमार जोगी ने बताया कि कालबेलिया समाज में पूरे राजस्थान में पहली बार ऐसा हुआ है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और सर्व समाज को यह संदेश देना है कि कालबेलिया समाज भी अब शिक्षा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहा है।

राजस्थान पुलिस में चयन

जानकारी के अनुसार दूल्हा रोहित जोगी का हाल ही में राजस्थान पुलिस में चयन हुआ है। उनके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार का सपना था कि बेटा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर आए, जो अब पूरा हो गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : सरकारी स्कूल प्रिंसिपल की गज़ब की अनूठी पहल, जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’! देखें VIDEO और तस्वीरें
Updated on:
13 Mar 2026 09:02 pm
Published on:
13 Mar 2026 06:48 pm
Also Read
View All