झालावाड़

Jhalawar Zila Pramukh: झालावाड़ में 21 साल की वर्षा झाला बनीं जिला प्रमुख, BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को एक वोट से हराया

झालावाड़ में भाजपा की 21 वर्षीय वर्षा झाला जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को एक वोट से हराया। बीए-बीएड डिग्रीधारी वर्षा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की बेटी हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 5:41 PM IST
Varsha Jhala becomes Zila Pramukh Jhalawar
Varsha Jhala becomes Zila Pramukh Jhalawar (Patrika Photo)

Jhalawar Zila Pramukh Election Result 2026: राजस्थान के झालावाड़ जिले में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की है। भाजपा की 21 वर्षीय वर्षा झाला ने कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को महज एक वोट से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। वर्षा झाला को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को 16 वोट मिले। 33 सदस्यीय जिला परिषद में दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस जीत के साथ ही भाजपा अपना जिला परिषद बोर्ड बचाने में कामयाब रही।

सुबह से ही तेज रही सियासी हलचल

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस के खेमों में राजनीतिक हलचल तेज रही। मतदान शुरू होते ही दोनों दलों के निर्वाचित जिला परिषद सदस्य समूहों में जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। वहीं, दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर जुटे रहे। महज एक सीट के अंतर के चलते अंतिम समय तक चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

सबसे आखिर में अकेले वोट डालने पहुंचा कांग्रेस सदस्य

जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कांग्रेस का एक जिला परिषद सदस्य सबसे आखिर में अकेले मतदान करने पहुंचा। उसके मतदान करने तक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी रहीं। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी वर्षा झाला को 17 वोट मिलने की पुष्टि हुई, भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद वर्षा झाला को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच भाजपा ने मारी बाजी

झालावाड़ जिला परिषद की कुल 33 सीटों में से भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद महज एक सीट के अंतर ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था। दोनों दलों में क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, जिला प्रमुख चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को अपनी-अपनी पार्टी के सदस्यों की संख्या के बराबर वोट मिले। भाजपा अपना बहुमत बरकरार रखने में सफल रही।

कौन हैं 21 वर्षीय वर्षा झाला?

झालावाड़ की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख वर्षा झाला महज 21 साल की हैं। उन्होंने बीए और बीएड की पढ़ाई की है। वर्षा भाजपा के रायपुर मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की बेटी हैं। कम उम्र में जिला परिषद सदस्य बनने के बाद अब उन्होंने जिला प्रमुख की कुर्सी भी हासिल कर ली है। वर्षा की जीत के साथ ही झालावाड़ जिला परिषद की कमान एक युवा महिला जनप्रतिनिधि के हाथों में आ गई है।

झालावाड़ जिला परिषद चुनाव 2026: वार्डवार प्रत्याशी और परिणाम

वार्डभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य प्रत्याशीकौन जीता?
1करण सिंहपुष्पा कंवरधर्मेंद्र (AAP)पुष्पा कंवर
2राधा कुंवररूकमण बाई—राधा कुंवर
3सुमित्रासंदीप—संदीप
4मुन्ना बाईप्रियंका—प्रियंका
5अनोख बाईचतर बाईपायल मेघवाल (BSP)चतर बाई
6सोना कुंवरदेवास बाई—देवास बाई
7प्रेम बाईलीला बाई—लीला बाई
8दिनेशकैलाश—दिनेश
9राजकुंवरगेंद कुंवर बाई—गेंद कुंवर बाई
10विष्णु लालमनीष कुमार—मनीष कुमार
11कुशवंत नागरविष्णु प्रसाद—कुशवंत नागर
12राम पाटीदारपिंकी कंवरअजय कुमार (AAP)राम पाटीदार
13मीनाक्षी झालाप्रतिमा कुमारी—मीनाक्षी झाला
14बिरधीलाल नागरबालचन्द—बालचन्द
15वर्षा झालासीमा कंवरशालू झाला (AAP)वर्षा झाला
16राकेशरामदयाल—राकेश
17तारिका पारेतागीता बाई—गीता बाई
18घनश्याममहेंद्र कुमार—महेंद्र कुमार
19प्रेम बाई——प्रेम बाई (BJP), निर्विरोध
20लालचन्दसावरलाल—लालचन्द
21सरोजअर्चना नागर—सरोज
22कपिल कुमारराजेंद्र प्रसाद—राजेंद्र प्रसाद
23अरुणा कुमारीविमला—विमला
24विष्णु बाईकमलेश कुमारी—कमलेश कुमारी
25मोहर बाईचाहन्या नागर—चाहन्या नागर
26अल्का मीनाकुसुमलता—कुसुमलता
27रुकमणी बाईसंजू कुमारीचंद्रसिंह (BSP), प्रेमचंद (AAP)रुकमणी बाई
28हेमराजरमकू बाई—हेमराज
29मंजुलताराजकुमार—मंजुलता
30भंवरलालधनसिंह—भंवरलाल
31गजेन्द्र कुमारप्रीतम मीना—गजेन्द्र कुमार
32खुशाली लववंशीसिलोचना—खुशाली लववंशी
33पवन सिंहसमंदरसुमेर सिंह (AAP)पवन सिंह
Also Read
View All