झालावाड़

Rajasthan Crime: पेट्रोल पंप पर पत्नी के सामने बेइज्जती… हिस्ट्रीशीटर ने निकाली पिस्टल और सरेआम चला दी गोली

एसपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विक्की यादव उर्फ भाया अपनी पत्नी सेजल के साथ पंप पर पेट्रोल भरवाने आया था। उस समय सेल्समैन मुकेश कुमार अन्य बाइक में पेट्रोल भर रहा था। उसने विक्की को इंतजार करने को कहा।

2 min read
Sep 06, 2025
घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की यादव (फोटो-पत्रिका)

झालावाड़ (कोटा)। मामा-भांजा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात पानी के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आए एक हिस्ट्रीशीटर ने सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग का कारण मामूली था। सेल्समैन ने हिस्ट्रीशीटर को उसकी पत्नी के सामने दो मिनट इंतजार करने को कहा। हिस्ट्रीशीटर को यह बात नागवार गुजरी। उसने आपा खोया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में सेल्समेन बच गया। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विक्की यादव उर्फ भाया अपनी पत्नी सेजल के साथ पंप पर पेट्रोल भरवाने आया था। उस समय सेल्समैन मुकेश कुमार अन्य बाइक में पेट्रोल भर रहा था। उसने विक्की को इंतजार करने को कहा। हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी के सामने बेइज्जती करने की बात कही और सेल्समैन से लड़ने लगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता, साल 2015 में IPL से आजीवन के लिए हो चुके हैं प्रतिबंधित

ऐसे बची सेल्समैन की जान

गुस्से में आकर हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल निकालकर सेल्समैन पर फायर कर दिया। नीचे झुक जाने से सेल्समैन बच गया। उसने केबिन में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने हवाई फायर भी किया। उसने केबिन का कांच भी तोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया।

दोबारा पेट्रोल पंप पर किया हमला

एसपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद विक्की अपने साथी अंकित काला और मोहसिन के साथ फिर से पेट्रोल पंप पर आया। तीनों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने पंप पर चौथवसूली की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में अंकित, मोहसिन और विक्की की पत्नी सेजल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विक्की के स्वस्थ होने के बाद गिरफ्तारी होगी।

भागने की कोशिश में टूटी टांगें

पुलिस विक्की को पिस्टल बरामद करने के लिए उसके बताए स्थान पर ले जा रही थी। भागने की कोशिश में वह गाड़ी से कूद गया। इससे उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। उसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक कारतूस और एक कारतूस का खोल बरामद किया। विक्की और अंकित दोनों कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।

ये भी पढ़ें

SI Paper Leak: एसओजी की गिरफ्त में आए 50 हजार के इनामी विनोद ने उगले कई राज, अलवर पुलिस लाइन से भागा थानेदार

Published on:
06 Sept 2025 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर