झालावाड़

राजे के सामने मानवेंद्र को उतारने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा, जिलाध्यक्ष बोले- सभी को मनाने में जुटे हैं..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 17, 2018
Manvendra Singh cm raje news
राजे के सामने मानवेंद्र को उतारने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा, जिलाध्यक्ष बोले- सभी को मनाने में जुटे हैं..

झालावाड़
झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से मानवेंद्र सिंह को टिकट देने के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा का कहना है कि यह हाईकमान का फैसला है जो सर्वमान्य है लेकिन स्थानीय नेता भी दावेदार थे, उनको टिकट देते तो कार्यकर्ता नाराज नहीं होते। अब सभी को मनाने में जुटे हैं। हालांकि मानवेंद्र सिंह के आने से राजपूत समाज के वोट मजबूत होंगे और पार्टी को फायदा होगा।

पांचवें दिन नौ उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

झालावाड़ जिले में विधानसभा चुनाव 2018 में नामांकन पत्र दाखिल करने के छठे दिन शनिवार को नौ प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सोनी ने बताया कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन से वसुंधरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, गयास अहमद खान ने बहुजन समाज पार्टी एवं मुकेश कुमार दांगी ने भारतीय युवा शक्ति के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र डग से कालूराम ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में, विक्रम लाल दासोरिया ने अम्बेडकर पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई), चेतराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना से गोविन्द प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी से, आबिद अहमद ने राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी व घनश्याम दास भंडारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Published on:
17 Nov 2018 07:59 pm