झालावाड़

विधवा महिला को काम के बहाने ले गए, हाथ-पैर बांधकर जंगल में 11 लोगों ने पूरी रात की दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती

Eleven Man Gang Raped Widow Women: पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर बताया कि महिला के पति का देहांत कुछ समय पहले हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2025, 8:41 AM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Rajasthan News: बच्चों के पालन-पोषण के लिए घर-घर जाकर काम करने वाली विधवा महिला से एक साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया। वह बेहद ही बुरी हालत में पूरी रात जंगल में पड़ी रही। सवेरे घिसटते हुए जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंची और वहां जाकर अचेत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, निजी अंगों पर चोट के गंभीर निशान बताए जा रहे हैं। मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है और अकलेरा थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर बताया कि महिला के पति का देहांत कुछ समय पहले हो चुका है। वह मौहल्ले के लोगों के घरों में जाकर काम करती है और जैसे-तैसे परिवार पाल रही है। गुरुवार रात वह किसी के घर से काम करने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और कहा कि घर में कुछ देर का काम है। हाथों हाथ रुपए मिल जाएंगे। महिला उनके साथ चली गई। वे घर ले जाने की जगह उसे जंगल ले गए। वह चीखी तो उसका मुंह दबा दिया गया।

जंगल में आठ से नौ लोग पहले ही उसका इंतजार कर रहे थे। सभी शराब के नशे में थे। आते ही महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधा। उसके बाद सभी ने मिलकर कई घंटों तक उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उसे अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सवेरे महिला जैसे-तैसे पुलिस थाने तक पहुंची और फिर अचेत हो गई। उसका मेडिकल कराया गया है। चोट के निशान मिले हैं। दस से ग्यारह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Updated on:
31 May 2025, 8:41 AM IST
Published on: