झालावाड़

Rajasthan Politics : एक मंच पर वसुंधरा राजे-भजनलाल शर्मा, ‘एक मुख, एक रुख और एक सूत्र’ का दिया मंत्र

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने अब पंचायत चुनाव की तैयारियों पर फोकस बढ़ा दिया है। झालावाड़ के कोलाना में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक मंच पर नजर आए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार के साथ समन्वय रखने को कहा। वहीं राजे ने कहा-'बाहर नहीं, अंदर देखने की जरूरत है।'
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2026, 10:12 PM IST
Vasundhara Raje Bhajanlal Sharma
Jhalawar: सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (फोटो-पत्रिका)

झालावाड़। राजस्थान में आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कोलाना एयरपोर्ट पर आयोजित संगठनात्मक संवाद बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में झालावाड़ और बारां जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री का 29 सितंबर को झालावाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम निर्धारित था, जिसमें पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनाव कार्यकर्ताओं के चुनाव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतें सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

भजनलाल बोले- कार्यकर्ता जरूरत बताएं, काम पूरे होंगे

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार के ढाई साल के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि जो कहा गया, उसे पूरा करने का प्रयास किया गया है और अगले ढाई साल का रोडमैप भी तैयार है। उन्होंने विधायकों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया।

शर्मा ने पानी और बिजली से जुड़े कार्यों के साथ ईआरसीपी और यमुना जल समझौते का उल्लेख किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग तथा पशुपालकों के लिए दूध पर अतिरिक्त अनुदान का भी जिक्र किया।

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है। मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दे रहे हैं।

वसुंधरा राजे का संदेश- बाहर नहीं, अंदर देखने की जरूरत

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हालिया नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। राजे ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव में पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया।

राजे ने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि 'बाहर नहीं, अंदर देखने की जरूरत है।' उन्होंने चुनाव में संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए 'एक मुख, एक रुख और एक सूत्र' के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। कार्यक्रम से पूर्व राजे करीब सवा तीन बजे सीधे कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंची, हालांकि राजे का पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं था।

राजे की मौजूदगी को झालावाड़ में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के लिहाज से भी अहम माना गया, क्योंकि बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे कार्यक्रम में रुके।

यह वीडियो भी देखें :

Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट