झालावाड़

Jhalawar Gold-Silver: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, 2 दिन में ₹21,000 बढ़े चांदी के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: केंद्र सरकार द्वारा सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले का सीधा असर सर्राफा बाजारों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया है, जिससे झालावाड़ समेत पूरे क्षेत्र में बाजार की रौनक प्रभावित हुई है।

2 min read
फोटो: AI

Gold-Silver Duty Charges Hike: केंद्र सरकार की ओर से सोना-चांदी सहित कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले का असर देशभर के सर्राफा बाजारों के साथ झालावाड़ सुनेल क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। सरकार की घोषणा के बाद महज दो दिनों में सोना करीब पांच हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 21 हजार रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। अचानक आए इस उछाल से सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों में हलचल मच गई है। स्थानीय बाजार में सोना 1.65 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

दामों में आई इस अप्रत्याशित तेजी से ग्राहकी पर भी असर पड़ा है और बाजार में असमंजस की स्थिति बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इतनी तेज बढ़ोतरी के कारण ग्राहक फिलहाल खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। वहीं आज झालावाड़ के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 1.61 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3 लाख रुपए पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘आग’, 3 से 4  रुपए तक बढ़ी कीमतें, देखें हर शहर के नए रेट्स की पूरी लिस्ट

21 माह की राहत के बाद फिर बढ़ा शुल्क

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 के बजट में रत्न एवं आभूषण उद्योग को राहत देने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था। इससे पिछले करीब 21 महीनों से सर्राफा बाजार को राहत मिली हुई थी।

अब सरकार ने पुनः शुल्क बढ़ाते हुए 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क और पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर लागू कर दिया है। सरकार का उद्देश्य आयात नियंत्रण और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना बताया जा रहा है। हालांकि इस निर्णय का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर दिखाई देने लगा है।

आमजन की चिंता बढ़ी

विवाह सीजन और मांगलिक आयोजनों के बीच सोना-चांदी के दामों में आई तेजी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आभूषण खरीदना अब और महंगा साबित होगा। व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बढ़े दामों से ग्राहकी प्रभावित

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार दाम बढ़ने से बाजार में फिलहाल खरीदारी लगभग थम सी गई है। लोग आगे कीमतों की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

दाम बढ़ने से बाजार में फिलहाल खरीदारी लगभग थम सी गई है। लोग आगे कीमतों की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने आयात और विदेशी मुद्रा भंडार को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी बढ़ाई है। इसी कारण दोनों धातुओं के दामों में तेजी आई है। बाजार में फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है और ग्राहकी कमजोर पड़ी है। आगामी आठ-दस दिनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना है।
राकेश सोनी व्यापारी

अधिक आयात शुल्क से अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। जिस प्रकार से आयात शुल्क में वृद्धि की गई है, उससे सोना-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। ऐसे में तस्करी बढ़ने और ग्रे मार्केट के दोबारा सक्रिय होने की आशंका भी बन गई है।
महेश सोनी व्यापारी

ये भी पढ़ें

Baran Mandi: सीजन के सर्वाधिक भावों में बिका लहसुन, मंडी में 7000 कट्टों की आवक के साथ ₹21910 प्रति क्विंटल रहे दाम
Published on:
15 May 2026 10:50 am
Also Read
View All
Jhalawar Free Travel Scam: ‘निःशुल्क यात्रा फर्जीवाड़े’ के बाद राजस्थान रोडवेज का नया नियम लागू, रजिस्ट्रेशन जरूरी

Vasundhara Raje : ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की धीमी रफ्तार देख उखड़ीं Ex CM वसुंधरा राजे- अधिकारियों को फटकारा, जानें फिर क्या हुआ?

‘दादा ने मेरी ख्वाहिश पूरी की’, भाई माधवराव सिंधिया को याद कर भावुक हुईं वसुंधरा राजे, सुनाई ये अनसुनी कहानी

Jhalawar : एएनटीएफ टीम की हिरासत में युवक की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हो रहा पोस्टमार्टम, पुलिस बल तैनात

Rajasthan: एएनटीएफ हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर थाने को घेरा, भारी पुलिस जाब्ता तैनात