Railway News: शताब्दी एक्सप्रेस में दो किलोग्राम सोना बरामद किय गया है। हालांकि सोने को जीआरपी ने...
शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर आरपीएफ की सीपीडी टीम ने दो किलो वजन सोने के आभूषण बरामद किये। उक्त आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने मय आभूषण आरोपितों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ ग्वालियर की सीपीडी टीम प्रभारी एसआई रविन्द्र्र सिंह राजावत हमराह स्टॉप के साथ प्लेटफार्म पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। तभी बुधवार रात 8 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर दो संदिग्ध युवक दिखे। आरपीएफ ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों ग्वालियर से दिल्ली जाने के लिये शताब्दी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नाम नई दिल्ली के करोल बाग निवासी अभिजीत माइती व बांकेश दोलाई बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो किलो सोने के आभूषण मिले। जिनकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी गई है।
तेजस एक्सप्रेस के इंजन से टकराया मवेशी, बचा हादसा
दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही तेजस एक्सप्रेस के इंजन से कस्बे के पश्चिमी केबिन के पास एकाएक डाउन ट्रैक पर आया एक मवेशी टकरा गया। दुर्घटना में मवेशी के परखच्चे उड़ गए। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन ट्रेन करीब आधा घंटे तक वहीं खड़ी रही। इसके चलते अक्ष्यवट आश्रम के पास डाउन शताब्दी एक्सप्रेस को रोका गया। जनपद में अन्ना घूम रहे मवेशी हादसों की वजह बनते जा रहे हैं।
चालक की सतर्कता से टला हादसा
गुरुवार को झींझक की पश्चिमी क्रासिंग के पहले शाम करीब 7.35 बजे दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली तेजस एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच खंभा नंबर 1080/20 के पास डाउन ट्रैक में एकाएक भागकर आया मवेशी ट्रेन के इंजन से टकरा गया। चालक ने सतर्कता का पचियय देकर ट्रेन को रोक लिया। इससे बड़ा हादसा तो बच गया, लेकिन तेज झटके के साथ ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफ रा-तफरी मच गई। चालक व स्टेशन से पहुंचे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मवेशी के कटे अंगों को तेजस के इंजन से बाहर निकाला। इसके बाद तेजस को शाम को 8 बजकर 3 मिनट पर आगे रवाना किया गया। इस दौरान पीछे से आ रही डाउन शताब्दी एक्सप्रेस अक्षयवट आश्रम के पास खड़ी रही।