Monsoon 2026: मौसम विभाग में मानसून 2026 के आने की अधिकृत तारीख की घोषणा की है, जो समय से 4 दिन पहले आ रहा है। इस हफ्ते झांसी में भीषण गर्मी पड़ेगी; अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
Monsoon 2026 Latest Updates: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2026 में दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 26 मई को दस्तक देगा। मौसम विभाग ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यह समय से 4 दिन पहले आ रहा है। इसका मुख्य कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से समुद्री हवाओं से आ रही नमी और प्री-मानसून का अनुकूल होना है। पश्चिमी हवाएं तेजी से मुख्य भूमि की ओर बढ़ रही हैं। कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। समय से पहले मानसून का आना राहत भरी बात है। इससे किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।
मौसम विभाग के अनुसार झांसी में इस हफ्ते भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 17, 18, और 19 मई को भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि प्री मानसून के दौरान मौसम में अचानक परिवर्तन आने की संभावना बनी रहती है.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आगामी शनिवार 10 मई का तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्री-मानसून के समय मौसम में अचानक परिवर्तन आ सकता है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 मई रविवार का तापमान 28 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार 18 मई का तापमान 29 से 45 डिग्री, मंगलवार, 19 मई का तापमान 29 से 44 डिग्री और बुधवार 20 मई का तापमान 29 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश का कोई अनुमान नहीं है।