झांसी

आईएमडी लेटेस्ट अपडेट: ताकतवर अल नीनो हुआ सक्रिय, इन जिलों में आंधी तूफान, बिजली गिरने का पूर्वानुमान

El Nino Update: मौसम विशेषज्ञों ने अल नीनो को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार 2026 में ताकतवर अल नीनो प्रभाव डालेगा। झांसी मंडल के इन जिलों के लिए आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली की संभावना है।
2 min read
Jun 16, 2026
Monsoon active in 16 districts of MP due to Arabian Sea activity
MP Monsoon फोटो सोर्स- ChatGPT

El Nino IMD Update: मौसम विशेषज्ञों ने ताकतवर अल नीनो के सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके कारण बारिश में कमी आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। प्रमुख वैश्विक संस्थानों ने इस संबंध में चेतावनी दी है कि अल नीनो का प्रबल रूप का असर मानसून 2026 के अंत तक देखने को मिलेगा। इधर मौसम विभाग ने झांसी मंडल के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज जालौन, उरई, हमीरपुर सहित आसपास के जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्री मानसून बारिश का असर देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ‌ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। लोगों को पेड़ के नीचे और खुले में ना रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की संभावना है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार की शाम से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। रात में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा जालौन का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार जालौन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। तेज हवाओं का झोंका आने की पूरी संभावनाएं हैं। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार की शाम 18 जून की शाम से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई पड़ेगी। आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली और बारिश होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा हमीरपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का अधिकतम तापमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 जून गुरुवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। जब आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

Updated on:
16 Jun 2026 08:16 am
Published on:
16 Jun 2026 08:16 am