झांसी

झांसी में 23 साल के युवराज ने 13 साल बड़ी एक बच्चे की मां के साथ खाया जहरीला पदार्थ; दोनों की मौत

Loving couple consumed poisonous substance: झांसी में 23 वर्षीय युवक ने 36 वर्षीय प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
May 11, 2026
घटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी नगर, फोटो सोर्स- झांसी पुलिस
फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

A loving couple consumed poisonous substance in Jhansi, both died: झांसी में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है और वे बेहोश हो चुके हैं। पुलिस ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी प्रधान को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है।

दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर

उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल बाईपास के निकट स्थित होटल रॉयल इन के 205 नंबर कमरे का दरवाजा खोला गया, जिसमें 23 वर्षीय युवराज सिंह और 36 वर्षीय भारती उर्फ सिम्मी बेड पर बेसुध पड़े थे। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजन को दी गई

पुलिस ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिसके माध्यम से मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था मेडिकल कॉलेज की तरफ़ भागा। मृतक युवराज सिंह के पिता जयपाल यादव निवासी चिरगांव ओपरा रोड सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जयपाल यादव ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में युवराज सिंह सबसे बड़ा था। तीन दिन पहले एसएससी जीडी की परीक्षा देकर आया था, जो काफी अच्छा गया था।‌‌ एक पुत्र उत्तर प्रदेश पुलिस में है।

महिला का पुत्र घर में खेलने आता था

घर वालों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाया। युवराज सिंह के ताऊ कमल यादव ने बताया कि घर से थोड़ी दूर पर भारती का घर था, जिसका पुत्र घर में खेलने आता था। इसी दौरान युवराज और भारती की मुलाकात हुई और देखते-देखते एक दूसरे को प्यार करने लगे, लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी, वरना युवराज को समझने का प्रयास किया जाता और यह स्थिति सामने ना आती।

205 नंबर का कमरा किया गया था बुक

होटल स्टाफ के अनुसार 9:40 पर 205 नंबर का कमरा बुक किया गया था। कमरे में ही दोनों ने खाना मंगा कर खाया, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। चीखने की आवाज सुनकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ताला खोल कर अंदर गई तो देखा कि दोनों भी बेसुध पड़े हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। ‌

क्या कहती है नवाबाद थाना पुलिस?

नवाबाद थाना पुलिस ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों चोरी-छुपे मिलते थे। होटल में दोनों ने मिलने का प्लान बनाया, जहां खाने के साथ दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।‌ क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
11 May 2026 08:19 am
Published on:
11 May 2026 08:16 am