झांसी

झांसी में खौफनाक वारदात: भाभी पर चाकू से हमला कर न्यूड भागा देवर, 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

Jhansi Crime: झांसी में ब्रेकअप से नाराज देवर ने भाभी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी न्यूड हालत में भागा और 300 मीटर दूर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

3 min read
Mar 01, 2026
भाभी पर चाकू से हमला कर न्यूड भागा देवर | Image Video Grab

Bhabhi stabbing lover suicide Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी न्यूड हालत में लंगड़ाता हुआ मोहल्ले से भागा और कुछ ही दूरी पर जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत चालक ने पलटा ट्रैक्टर, 5 मजदूर लहूलुहान

महिला की हालत गंभीर

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के पेट और गले पर कई वार किए गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। चिकित्सकों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

पुराने रिश्ते बने वजह

जानकारी के मुताबिक, आरोपी देवर और महिला के बीच पहले प्रेम संबंध थे। डेढ़ साल पहले दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन बाद में रिश्तों में खटास आ गई। महिला अपने पति और बच्ची के पास वापस लौट आई थी। इसके बावजूद आरोपी उसे अपने साथ रखने की जिद करता रहा। ब्रेकअप से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घर में घुसकर किया हमला

शनिवार सुबह जब महिला घर पर अकेली थी और अपनी पांच साल की बेटी को आंगनबाड़ी भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी चाकू लेकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, वह अंदर घुस गया और कुंडी बंद कर ली। इसके बाद उसने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार शुरू कर दिए।

बेटी की चीख से मची अफरा-तफरी

घटना के दौरान महिला की पांच साल की बेटी डर के मारे छत पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि उसकी मां को चाकू मार दिया गया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सतर्क हुए। आरोपी पीछे से कूदकर न्यूड हालत में भाग गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

पड़ोसियों ने बचाई जान

पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घर के अंदर खून के निशान, टूटी हुई चूड़ियां और बिखरा सामान इस बात की गवाही दे रहा था कि महिला ने हमलावर का डटकर मुकाबला किया।

भागते वक्त कई जगह रोका गया

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी न्यूड हालत में लंगड़ाते हुए भागता नजर आया। रास्ते में उसने एक ऑटो में बैठने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने उसे देखकर मना कर दिया। इसके बाद वह एक स्कूल परिसर में घुसने की कोशिश करने लगा, जहां गार्डों ने उसे भगा दिया।

प्लॉट में जाकर की आत्महत्या

लगातार भागते हुए आरोपी एक खाली प्लॉट तक पहुंचा। वहां उसने पेड़ से रस्सी का फंदा बनाया और खुद को लटका लिया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो दिन पहले मिली थी धमकी

महिला के पति ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त आरोपी अहमदाबाद में होने की सूचना मिली थी, इसलिए परिवार ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अचानक उसके झांसी पहुंच जाने से यह भयावह घटना हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। महिला के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर