
Jhansi News: यूपी के झांसी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति ने पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को होटल में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद होटल में काफी ड्रामा हुआ। पत्नी ने सबके सामने खुले मन से कहा कि पति दो साल से साथ नहीं रहता, इसलिए वह अकेली क्या करती।
सिमराहा गांव का रहने वाला एक युवक तीन साल पहले शादी किया था। शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। दोनों के बीच रोज छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में केस कर दिया। पुलिस ने दोनों को समझाया-बुझाया और समझौता करा दिया। समझौते के महज एक महीने बाद ही फिर से घर में कलह शुरू हो गई। इस बार झगड़े इतने बढ़ गए कि पति और पत्नी अलग-अलग रहने लगे। पति ने बताया कि दो साल से दोनों एक साथ नहीं रह रहे थे। पत्नी अपने मायके या कहीं और रहती थी और पति अकेला घर संभाल रहा था।
पति को कुछ दिनों से पत्नी की हरकतों पर शक हो रहा था। उसने गुप्त जानकारी जुटाई और पता चला कि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ होटल में गई हुई है। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर उसने होटल में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही पति और पुलिस होटल के कमरे में घुसे। वहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी।
प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने बिना किसी झिझक के सबके सामने कहा कि मेरा पति दो साल से मेरे साथ नहीं रहता। मैं अकेली हूं तो क्या करूं? आज से मेरे लिए पति मर चुका है। मैं तलाक ले लूंगी। उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से होटल में आई थी और किसी पर जबरदस्ती नहीं हुई।
पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे में काफी शोर-शराबा हुआ। पति गुस्से में था, पत्नी ने भी अपनी बात रखी। प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को थाने ले गई। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत या केस दर्ज होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके में काफी हलचल मचा दी है।