झांसी

17 साल की छात्रा का गैंगरेप करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर, दरिंदगी के बाद कर दी थी हत्या, फिर कुएं में फेंकी लाश

झांसी में 17 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया।

2 min read
Apr 12, 2026
छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Jhansi Crime News: झांसी में 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर रात हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

बहू की चीखों से भी नहीं पिघला सनकी ससुर, दहेज के लिए घसीट-घसीटकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी हमला

घटना कब और कैसे हुई?

2 अप्रैल की दोपहर को यह घटना उल्दन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। 11वीं पास 17 साल की छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी और मऊरानीपुर में कंप्यूटर कोचिंग करती थी। उस दिन घर वाले खेत पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे लड़की बिना किसी को बताए घर से निकली। रानीपुर तिगैला में जाकर उसने एक युवक को 300 रुपये भेजे और घर लौट रही थी। रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे अकेला देखकर जबरन अपने घर में खींच लिया। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब लड़की ने कहा कि वह घर जाकर अपनी मां को सब बता देगी, तो दोनों डर गए। उन्होंने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के पुराने कुएं में फेंक दिया।

शव की बरामदगी

लड़की के घर न पहुंचने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। उन्होंने फोन लगाया तो स्विच ऑफ आ रहा था। आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार परिवार ने उल्दन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। 7 अप्रैल को घर से करीब 500 मीटर दूर पुराने कुएं से बदबू आने लगी। जब लोग देखने गए तो अर्धनग्न हालत में छात्रा का शव मिला। उसके मुंह और गले में दुपट्टा कसा हुआ था।

पुलिस ने कैसे पकड़े आरोपी?

पुलिस और स्वाट टीम गांव में डेरा डाले रही। परिजनों के शक वाले युवकों की जांच की गई, लेकिन उन पर कोई संदेह नहीं मिला। बाद में मुखबिर की सूचना पर पता चला कि निमौनी गांव के शैलेंद्र अहिरवार (28) और ठाकुरदास रायकवार (28) ने यह वारदात की है। दोनों फरार थे। शनिवार रात 12:30 बजे निमौनी रपटा पुल पर दोनों की सूचना मिली। स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर और उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई।

बरामदगी और कबूलनामा

आरोपियों के पास से छात्रा का मोबाइल समेत तीन फोन, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने पूछताछ में गैंगरेप और हत्या की बात कबूल ली है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद से पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें

5 महीने तक बेटी की लाश के साथ रहा पिता, बदबू छिपाने को करता रहा परफ्यूम स्प्रे, रिश्तेदारों ने खोला राज
Updated on:
12 Apr 2026 08:17 am
Published on:
12 Apr 2026 08:00 am
Also Read
View All