
Monsoon Activity Takes Break: आईएमडी के पूर्वानुमान पर मानसून ने एक बार फिर पानी फेर दिया। 29 जून को भी मानसून ने यूपी बॉर्डर को क्रॉस करके आगे नहीं बढ़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने आईएमडी के हवाले से बताया कि इस समय मानसून 2026 के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों पूरी तरह अनुकूल है। इसके आज आगे बढ़ने की संभावना है। 1 जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ेगा।
प्री मानसून की गतिविधियां भी दिखाई पड़ेंगी। इस दौरान धूल भरी आंधी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। इन सब के बीच दिन में भारी उमस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आज दिन में जमकर बारिश होगी। तापमान में भी कमी आएगी। जिसके 40 डिग्री के नीचे पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना है। अगले एक हफ्ते तक रोजाना आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी में आज का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 37.02 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 45 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश हो ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 51% बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने के साथ जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश की संभावना है। जमकर बारिश होगी। जिस पर उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की संभावना 70% है। रात में यही संभावनाएं बढ़कर 80% पहुंचने का अनुमान है। जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते झांसी का न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रोज बारिश और आंधी के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को 84 प्रतिशत, शनिवार को 75 प्रतिशत, रविवार को 53 प्रतिशत, सोमवार को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।