झांसी

निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष की पत्नी ने की आत्महत्या: मां बोली उसकी बेटी बहुत दिलेर, दामाद के कई लड़कियों से संबंध

Nishad Party district president wife Suicide incident झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की मां ने दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Oct 23, 2025

Nishad Party district president wife Suicide incident झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटक आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब मकान मालिक ने दरवाजा करते खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां जिलाध्यक्ष की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका था। मृतक की मां ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी बहुत बहादुर थी। दामाद की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोतवाली थाना की है।

ये भी पढ़ें

यादव हो पढ़ लिखकर क्या करोगे? भैंसी चराओ…सरकारी विद्यालय के प्रिंसिपल ने छात्र से कहा, जानें पूरा मामला

जिलाध्यक्ष की पत्नी अकेले रहती थी

उत्तर प्रदेश के झांसी में के निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद की पत्नी नीलू रायकवार ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। जो ग्वालियर रोड फ्रेंड्स कॉलोनी में बने फ्लैट में अकेले रहती थी। उसका शव बीते बुधवार को फांसी के फंदे से झूलता मिला। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर प्रदेश की। मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी।

क्या कहती है मृतका नीलू की मां?

मृतक नीलू की मां ने बताया कि दामाद बेटे को प्रताड़ित करता था। अपनी महिला मित्रों की फोटो पत्नी को भेजा करता था। जिसके कई लड़कियों से अवैध संबंध है। जिसका उनकी बेटी विरोध करती थी। उन्होंने अपनी बेटी को बहुत ही दिलेर थी। बताया पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या कहता है मृतका नीलू का भाई?

मृतक के भाई ने बताया कि बहन नीलू और जीजा के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। जिसके कारण किराए के फ्लैट में रहती थी। उन्होंने यह भी बताया कि नीलू बच्चों से मिलने के लिए पति के घर आया जाया करती थी। दिवाली पर भी मिलने के लिए गई थी।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी नगर?

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि एक महिला ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है‌ मामला पारिवारिक विवाद का है। मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर