झांसी

आठ महीने की मुलाकात प्यार में बदली, शादी का दबाव बनाने पर झांसी में चार बच्चों की मां की हत्या

Woman murdered in Jhansi: झांसी में शादीशुदा प्रेमी युगल के बीच प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत हुआ। जब प्रेमी ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पति हरियाणा में नौकरी करता है। ‌

2 min read
May 25, 2026
फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

Girlfriend murdered with an axe in Jhansi: झांसी में चार बच्चों की मां को चार बच्चों के ही पिता से प्यार हो गया। 8 महीने पहले हुई मुलाकात देखते-देखते प्यार में बदल गया। दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। लेकिन शादीशुदा महिला की महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई और वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। कहती थी दूसरे शहर में जाकर रहेंगे। जबकि प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था। बात बिगड़ने पर प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

कौशांबी के सरकारी कॉलेज में धर्मांतरण की साजिश का आरोप, दो शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज

8 महीने की मुलाकात का खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के झांसी में रजनी निवासी बुढ़ाई थाना टोड़ी फतेहपुर की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। 23 तारीख की रात को हुई इस घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब मासूम बेटी के उठाने से मां नहीं उठी। इस पर वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर अन्य बच्चे भी जग गए। मां को देख सभी रोने लगे। रात में बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने देखा कि रजनी का शव खून से लथपथ पड़ा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर वालों से बातचीत की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया‌। क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम में लगाई गई थी। पूछताछ से जानकारी मिली कि रजनी के घर पर रक्षपाल बघेल का आना-जाना बना रहता था।

पुलिस ने रक्षपाल से पूछताछ की

शक के आधार पर पुलिस ने रक्षपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। लेकिन वह घटना से इनकार करता रहा। इसी बीच रक्षपाल और रजनी के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। जिससे पता चला कि आखिरी बातचीत रजनी की रक्षपाल से हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रक्षपाल टूट गया और उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

रजनी शादी के लिए दबाव बना रही थी

पुलिस की पूछताछ में रक्षपाल ने बताया कि रजनी का पति हरियाणा में नौकरी करता है। यहां पर वह अकेले रहती थी। आठ पहने पहले दोनों की मुलाकात हुई। चोरी-छिपे भी मिलने लगे। दोनों के चार-चार बच्चे थे। रजनी पति को छोड़कर उसके साथ शादी करके रहना चाहती थी। कहती थी दूसरे शहर में जाकर रह लेंगे। इस पर रजनी को खूब समझाया। लेकिन वह नहीं मानी।

रजनी ने फोन कर रक्षपाल को बलाया

रक्षपाल ने बताया कि 22-23 मई की रात को रजनी ने फोन कर उसे बुलाया। घर पहुंचने पर रजनी फिर शादी को लेकर दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर लड़ने लगी। इस पर पास रखी कुल्हाड़ी से रजनी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रक्षपाल की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है। सीओ मऊरानीपुर में बताया कि रक्षपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Also Read
View All