झुंझुनू

किसानों के खाते में ₹3200 करोड़ ट्रांसफर, झुंझुनूं में बोले शिवराज सिंह- ‘किसान भाइयों… शिकायत हो तो मामा के घर आ जाना’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झुंझुनूं से बटन दबाकर किसानों के खाते में 3200 करोड़ रूपए की बीमा क्लेम राशि ट्रांसफर की।

3 min read
Photo- CM Bhajanlal X Handle

Prime Minister Crop Insurance Scheme: राजस्थान के झुंझुनू में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 3200 करोड़ रूपए की बीमा क्लेम राशि जारी की। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की। 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत मध्य प्रदेश को 1,156 करोड़, राजस्थान के लगभग 27 लाख किसानों को 1,121 करोड़, छत्तीसगढ़ को 150 करोड़ और अन्य राज्य को 773 करोड़ ट्रांसफर किए गए। जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे इतने रुपए; कल झुंझुनूं से केंद्रीय कृषि मंत्री और CM डालेंगे राशि

तुम क्या वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से जीते हो- शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि राजस्थान में वैज्ञानिक आधार पर जल्द ही कृषि का रोड में बनाया जाएगा। वैज्ञानिकों की टीम किसानों के बीच पहुंचकर फसल को लेकर बातचीत करेगी। किसान भाइयों दिल्ली दूर नहीं है, कोई शिकायत हो तो मामा के घर आ जाना। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन रोज भारत को बदनाम कर रहा है। इन्होंने लोकतंत्र और सेना को बदनाम किया। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी तुम जीते हो तो क्या वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से जीते हो ? शिवराज सिंह चौहान ने सभी से स्वदेशी खरीदने का आह्वान किया। साथ ही मंच से सभी को संकल्प दिलाया कि 'हम स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करेंगे '

नकली खाज-बीजों बनाने वालों के लाएंगे कड़ा कानून- शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान कान खोल कर सुन ले, सिंधु समझौता रद्द हो गया है। एक बूंद पानी नहीं देंगे, पानी केवल राजस्थान को मिलेगा। जनवरी से लेकर अब तक 11 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाल जा चुके। फसल बर्बाद हो कभी ऐसा समय नहीं आएगा, और बर्बाद होती है तो राहत की राशि किसान के खाते में डालेंगे। किसान खूब पैदावार करें और खरीदारी का काम केंद्र और राज्य सरकार करेगी। हम नकली खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने वाले हैं।

किसान देश की आत्मा, गौरव और सम्मान- CM भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए 1200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की गई है। किसान देश की आत्मा, गौरव और सम्मान हैं, जो अपनी मेहनत से करोड़ों लोगों का पेट भरते हैं। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों की उपेक्षा की है। हमने पिछले साल भी एमएसपी बढ़ाई और इस बार भी बढ़ाने का काम किया। सबसे ज्यादा दामों में राजस्थान का गेहूं खरीदा गया।

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'गरीबी हटाओ' के नारे को वोट बटोरने का एक साधन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के साथ यमुना जल समझौता हुआ है, जिसकी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो रही है। आने वाले समय में शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी जरूर मिलेगा।

हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे- किरोड़ी लाल

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में नकली खाद और बीज बनाने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। हमने प्रदेश में नकली खाद और बीज का जखीरा पकड़ा है। इस मामले में सरकार ने कई मामले दर्ज कराए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार संसद में एक कड़ा कानून लाए, ताकि ऐसे लोगों को कठोर सजा मिल सके। इस कार्रवाई से राज्य में नकली खाद और बीज के कारोबार पर लगाम लगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पिता ने जिंदा बेटी का छपवाया शोक संदेश, 12 दिन तक घर में रखी बैठक; जानें पूरा मामला

Updated on:
11 Aug 2025 07:29 pm
Published on:
11 Aug 2025 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर