झुंझुनू

Jhunjhunun: ‘9 साल तक साथ रही लेकिन…’, प्रेमिका ने बनाया दूसरा प्रेमी तो Ex ने उठाया खौफनाक कदम, 2 पन्नों के सुसाइड नोट में लिख दी सारी बात

Rajasthan Suicide Case: झुंझुनूं में युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व युवक ने सोशल मीडिया पर बायो में ‘यूजर डेड’ लिखा।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2026, 4:08 PM IST
Jhunjhunu Suicide In Love
मृतक का फाइल फोटो: सोशल मीडिया

Lover Committed Suicide After Breakup: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डूंडलोद गांव स्थित धोबियों की ढाणी के पास रहने वाले युवक विजय मिश्रा ने प्रेम-प्रसंग में तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

9 साल पुराना था रिश्ता

सुसाइड नोट के अनुसार विजय मिश्रा का एक युवती के साथ करीब 9 साल से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। विजय इस रिश्ते को लेकर काफी भावुक था और भविष्य के सपने देख रहा था। लेकिन कुछ समय से उसे यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही है। इसी बात से वह अंदर ही अंदर टूट गया।

मृतक का फाइल फोटो: सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर चेंज किया बायो

आत्महत्या से पहले विजय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बायो चेंज कर दिया। जिसमें उसने सिर्फ 2 शब्द लिखे थे – 'यूजर डेड'। ये उसके जीवन का आखिरी संदेश साबित हुआ। इसके बाद वह घर से निकला और रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया।

2 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

घटना के बाद पुलिस को विजय द्वारा लिखा गया दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंध, मानसिक तनाव और टूटे हुए विश्वास का जिक्र किया है। उसने लिखा कि '9 साल तक साथ रही लेकिन अब किसी और लड़के से बात करने लगी', वह धोखे और भावनात्मक दर्द को सहन नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

मृतक के बड़े भाई अजय मिश्रा ने मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि विजय पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान और चुपचाप रहने लगा था।

Updated on:
3 Apr 2026, 4:08 PM IST
Published on: