झुंझुनू

शेखावाटी को जल्द मिलेगा यमुना का पानी, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भजनलाल की घोषणा के बाद जगी उम्मीद

Yamuna Water Project: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा से शेखावाटी वासियों को यमुना नहर के पानी की उम्मीद जगी है।
2 min read
Oct 12, 2025
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भजनलाल। फोटो: सोशल

झुंझुनूं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा से शेखावाटी वासियों को यमुना नहर के पानी की उम्मीद जगी है। केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि यमुना का पानी हरियाणा से लाने के लिए एमओयू हो चुका। डीपीआर बन चुकी। अब दिसम्बर में पानी लाने का काम शुरू हो जाएगा।

मंड्रेला में कर्मभूमि से जन्मभूमि अभियान के तहत आयोजित जल संचय, जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम की शुरुआत में पाटिल ने कहा कि पानी नहीं होने के कारण शेखावाटी व राजस्थान के अनेक लोग दूसरे प्रदेशों में काम के लिए गए। वहां भी मेहनत से अपना लोहा मनवाया। अब वे मातृभूमि के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

जिले में बनाएंगे 10 हजार वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज सिस्टम

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि जिले में बरसात का पानी बचाने के लिए दस हजार वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज सिस्टम बनाए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी कैलाश हाकिम, अनिल रूंगटा, दिनेश राजपुरोहित व अन्य प्रवासियों के सहयोग के लिए प्रशंसा की।

मंड्रेला को मिलेगा कुम्भाराम योजना का पानी

मण्ड्रेला कस्बे व आस-पास के क्षेत्र को अब कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना का पानी पहुंचाया जाएगा। कस्बे की पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।जिससे जलदाय विभाग के अधिकारी पानी से जुड़ी समस्याओं का निवारण करेंगे।

मंड्रेला में पानी की कमी नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि मंड्रेला में पानी की कमी नहीं रहेगी। जल योजना के तहत इसे जोड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार में पेपर लीक होते थे। पेपर लीक करने वाले 300 लोगों को गिरफ्तार कर चुके। अन्य भी गिरफ्तार होंगे। अब बिना पेपर लीक किए गरीब व मजदूरों के बेटे भी सरकारी नौकरी लग रहे हैं। उन्होंने जीएसटी कम करने के फायदे गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों, महिलाओं, युवाओं व मजदूरों की चिंता रहती है।

Updated on:
12 Oct 2025 02:40 pm
Published on:
12 Oct 2025 07:44 am
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम