झुंझुनू

झुंझुनूं में खूनी भिडंतः एचएस ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, चार अस्पताल में भर्ती, खुद भी गंभीर… 19 केस दर्ज हैं

Jhunjhunu Crime News: चौंकाने वाली बात यह है कि वह महज एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से गिरोह सक्रिय कर लिया था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की स्पेशल टीमें दबिश दे रही हैं।

2 min read
Mar 14, 2026
पुलिस दल को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस, घायल हालत में भर्ती एचएस

Rajasthan Crime News: झुंझुनूं जिले में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ हुई। गुढ़ागौड़जी कस्बे के बांडिया नाले के पास पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी पिकअप को ही 'हथियार' बना लिया। उसने पुलिस की दो गाड़ियों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मारी, जिससे पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़ें

अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: राजस्थान में 3 मासूमों समेत 7 की मौत का राज खुला, नहर और घर में मिली थीं लाशें

तीन दिन से बिछा था जाल, घेराबंदी देख बौखलाया बदमाश

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि 'बड़ की ढाणी' निवासी रोहित महला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। एसएचओ सुरेश रोलन के नेतृत्व में पुलिस पिछले 72 घंटों से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जैसे ही उसकी सटीक लोकेशन मिली, गुढ़ा थाने के एएसआई सज्जन कुमार और चंवरा चौकी की टीम ने बांडिया नाले के पास उसे दोनों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख रोहित ने भागने के लिए अपनी पिकअप को अंधाधुंध दौड़ाना शुरू कर दिया।

गाड़ियों को बनाया निशाना: एएसआई सहित 4 जवान घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीपें पिचक गईं। रोहित ने पहले सामने खड़ी पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर बैक गियर डालकर पीछे खड़ी चंवरा चौकी की गाड़ी को भी रौंदने की कोशिश की। इस हमले में वाहन चालक भूपेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि एएसआई सज्जन, कॉन्स्टेबल अशोक और रविकांत को भी गंभीर चोटें आई हैं। भिड़ंत के दौरान हिस्ट्रीशीटर की पिकअप बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी रोहित के भी दोनों पैर टूट गए हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

वैल्यू एडिशन: 30 दिन पहले ही आया था बाहर, 19 मामले दर्ज

रोहित महला कोई साधारण अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर हत्या के प्रयास, लूट और जानलेवा हमले जैसे 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वह महज एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से गिरोह सक्रिय कर लिया था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की स्पेशल टीमें दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें

सिरोही में ‘रिश्वतखोर’ पिता-पुत्र का खेल खत्म: 1 लाख की घूस लेकर प्लॉट में गाड़ दिए थे नोट, ACB ने ऐसे खोद निकाला ‘खजाना’

Published on:
14 Mar 2026 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर