झुंझुनू

पीटीआई परीक्षा से पूर्व पकड़े गए दलाल, 50 परीक्षार्थियों से लिए तीन करोड़ के चेक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 30, 2018
पीटीआई परीक्षा से पूर्व पकड़े गए दलाल, 50 परीक्षार्थियों से लिए तीन करोड़ के चेक

झुंझुनूं

राज्य में रविवार को आयोजित होने वाली पीटाआई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगड़ से चार दलालों को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कि मुखबीर से सूचना मिली कि न्यू इंद्रप्रस्थ कोचिंग में संचालक कालीपहाड़ी निवासी जयसिंह शेखावत करीब 50 परीक्षार्थियों से करीब तीन करोड़ रुपए के खाली चेक ले लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित जयसिंह शेखावत ने परीक्षार्थियों को झांसे में लेकर उनसे खाली चेक व अन्य दस्तावेज ले लिए। बदले में उसने परीक्षार्थियों को कहा कि वह पांच सौ प्रश्न देगा जिसमें से 230 प्रश्न आएंगे। उसने प्रत्येक परीक्षार्थी से छह लाख रुपए का खाली चेक व मूल दस्तावेज ले लिए।

ये भी पढ़ें

चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी तस्करी: लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

सूचना मिलने पर एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने सिटी सीओ ममता सारस्वत की नेतृत्व में शनिवार शाम को कार्रवाई करते कोचिंग में छापा मारा। जिसमें पुलिस को अहम दस्तावेज मिले। पुलिस ने वहां से चार दलालों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 50 परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गए। परीक्षार्थियों में छह युवतियां भी शामिल हैं।

आरोपित मौके से हुआ फरार, पत्नी व मां से भी पूछताछ
पुलिस की कार्रवाई से पूर्व ही आरोपित जयसिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित जयसिंह शेखावत की मां व उसकी पत्नी को कोचिंग बुलाया। उनसे एसपी गोयल ने पूछताछ की। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

टीम में ये थे शामिल
पुलिस टीम में एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल, डीवाईएसपी ममता सारस्वत, डीवाईएसपी प्रताप मल केडिया, कोतवाल गोपालसिंह ढाका, चिड़ावा सीआई संदीप शर्मा, एएसआई वीरेंद्र सिंह, कल्याणसिंह, बीरपाल, सत्यनारायण, शशिकांत, प्रदीप डागर, भैरू आदि मौजूद थे।

आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज
आरोपित जयसिंह के खिलाफ पूर्व में भी रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए ठगने का मामले कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में है परिंदो की कॉलोनी, फ्लैट्स और अनोखे टावर
Published on:
30 Sept 2018 02:28 am
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस गैंग का हार्डकोर अपराधी, सिद्धू मूसेवाला के सीने में मारी थी गोली

घायलों को सड़क पर देख दौड़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पहुंचाया अस्पताल, हुई थी कार-बोलेरो की भिड़ंत, करीब एक दर्जन लोग घायल

Jhunjhunu News : पिता की मौत ‘छिपाई’, खाते से निकाली ‘गाढ़ी कमाई’, जानें कैसे हुआ कलयुगी बेटे के ‘लालच’ का भंडाफोड़?

Rajasthan: देश के लिए कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा…13 साल से जंजीर में बांधकर रख रहे घरवाले, रुला देगी ये स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के इकलौते वायुयोद्धा शहीद: सुरेंद्र मोगा की कहानी हर भारतीय को करेगी भावुक