17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी तस्करी: लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

नागौर

image

Abdul Bari

Sep 30, 2018

लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

चुनाव करीब आते ही बढ़ने लगी तस्करी: लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

नागौर।
अवैध शराब के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शनिवार रात को शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक को देर रात कोतवाली थाने लाया गया और ट्रक में भरी शराब की गिनती शुरू की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नागौर से होकर निकलने वाले हाईवे-65 से लाडनूं, सुरपालिया व नागौर होतेे हुए अवैध शराब से भरा ट्रक गुजर रहा है। जिस पर सुरपालिया सहित कोतवाली थाना पुलिस ने देर शाम नाकाबंदी की। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक को भगाकर ले गया, जिस पर सुरपालिया पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और कोतवाली सहित थाना क्षेत्रो में नाकाबंदी कराई। इस दौरान डेह चौराहा पर सुरपालिया पुलिस ने ट्रक को रुकवाने में सफलता प्राप्त कर ली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है
जोधपुर पासिंग ट्रक की तलाशी करने पर ट्रक में शराब भरी मिली। जिस पर ट्रक चालक जालौर के चितलवाना निवासी हरिराम को गिरफ्तार कर ट्रक को देर रात कोतवाली थानेे लाया गया। ट्रक को जब्त करने के बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और ट्रक में भरी शराब की पेट्टियों की गिनती शुरू की गई। ट्रक में भारी मात्रा में शराब भरी है। जानकारी के मुताबिक विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ में पता चला हैै कि हरियाणा के हिसार से अवैध शराब भरकर लाया था और आगे परिवहन की जानी थी।

गिनती जारी-
नागौर डीएसपी व सीआई के मुख्यालय पर नहीं होने के चलते कोतवाली व सुरपालिया पुलिस पुख्ता सूचना देने से हिचकिचाती रही। कई बार पूछने पर भी कार्रवाई जारी होने की बात कही गई। पूरी कार्रवाई का खुलासा रविवार सुबह ही हो पाएगा। सुरपालिया थानाधिकारी दिलीप सहल ने यह तो माना कि उन्होंने पीछा कर ट्रक को पकङा है, लेकिन शराब की मात्रा का पूछने पर कहा कि गिनती जारी है।

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी तस्करी
आगामी समय में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है और इससे पहले शराब की तस्करी बढ़ रही है। वोटर्स को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा शराब परोसना हर चुनाव में होता आया है और जिस तरह से तस्करी बढ़ी है। उससे लगता है कि संभावित प्रत्याशियों व स्थानीय तस्करों ने अभी से स्टॉक करना शुरू कर दिया है। आचार संहिता के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ जाती है इसी के चलते पहले ही स्टॉक किया जा रहा है, स्थानीय तस्कर मोटा मुनाफा कमाने के लिए यह तरीका हर बड़े चुनाव के दौरान आजमाते आए हैं। मामले में रौचक बात यह भी है कि जब भी हरियाणा निर्मित शराब के साथ कोई ट्रक चालक या तस्कर पकड़ा जाता है तो वह शराब को गुजरात परिवहन करने का कहकर पीछा छुड़ा लेता है।